एक्सप्लोरर

Moradabad News: सरकारी अस्पताल के बेड पर कुत्ते फरमा रहे आराम, खा रहे मरीजों का खाना

UP News: मुरादाबाद जिला अस्पताल की बेड में आवारा कुत्तों के आराम फरमाने का वीडियो सामने आया है. वीडियो वायरल होने अधिकारियों ने कहा कि नगर निगम से कई बार इससे अवगत कराया गया है.

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो गई है. आलम ये है कि अस्पताल में आवारा जानवरों की धमा चौकड़ी लगी रहती है. एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें एक कुत्ता अस्पताल के बेड पर आराम फरमा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ता अस्पताल के बेड पर बड़े आराम से बैठा हुआ है. वायरल वीडियो मुरादाबाद जिला अस्पताल का बताया जा रहा है. 

मरीजों की सुरक्षा पर उठे सवाल 
वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ता अस्पताल में बेड पर काफी देर तक बड़े आराम से बैठा रहा. हैरानी इस बात की है कि इतने समय तक अस्पताल का न कोई सुरक्षाकर्मी और न अस्पताल का स्टाफ इसे भगाने की जहमत उठा पाता है.

हालांकि की ये कोई पहला मामला नहीं है जब मुरादाबाद के जिला अस्पताल में कुत्ते पहुंचे हों. ऐसी कई वीडियो पहले भी अस्पताल के वार्डों से सामने आ चुकी हैं. जिनमें कुत्ते मरीजों तक पहुंच जाते हैं. इतना ही नहीं आवारा कुत्ते मरीजों की खाने-पीने वाली वस्तुओं को भी खा जाते हैं.

वीडियो वायरल होने के बाद पं. दीन दयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज की मुख्य अधीक्षक डॉ. संगीता गुप्ता की प्रतिक्रिया सामने आई है. संगीता गुप्ता कहना है कि आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है. इन्हें पकड़ने के लिए कई बार नगर निगम से निवेदन किया है.

उन्होंने कहा कि अब नया नियम ये है कि जो आवारा कुत्ते पकड़े जाएं उनकी नसबंदी करके उन्हें दोबारा वहीं छोड़ा जाए. अस्पताल में कुत्ते होने के सवाल पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है, जिस वजह से अस्पताल के दोनों गेट खुले हैं. इसी वजह से कुत्ते अस्पताल में पहुंच जाते हैं, एक गेट खुले होने पर कुत्ते अस्पताल में आसानी से नहीं पहुंच पाते हैं. 

अस्पताल कर्मियों को दिये आदेश
उन्होंने आगे कहा कि मरीजों के जो परिजन आते हैं, वे कुत्तों को बची हुई खाने पीने की वस्तुएं डाल देते हैं. जिस वजह कुत्ते अस्पताल में भोजन के लिए भी यहां आते हैं, जबकि अस्पताल आने वालों को ऐसा न करने के लिए सख्त निर्देश दिये हैं. हमने अस्पताल स्टाफ को सख्त निर्देश दिए हैं कि जहां कहीं कुत्ते या आवारा जानवर दिखाईं दें तो उन्हें तुरंत भगाएं. हमने अस्पताल के खाली वार्डों में ताले बंद करवा दिये हैं.

ये भी पढ़ें: Lucknow Athletics Championship: लखनऊ में 67वीं राष्ट्रीय विद्यालयी एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023-24 का आयोजन, सीएम योगी करेंगे शुभारंभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमें तलाक दे दिया', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का तंज, कहा- 22 जुलाई के बाद सपा टूट जाएगी
'हमें तलाक दे दिया', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का तंज, कहा- 22 जुलाई के बाद सपा टूट जाएगी
'रामभक्तों के खून से सना है सपा का इतिहास', गोरखपुर में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर बरसे CM योगी
'रामभक्तों के खून से सना है सपा का इतिहास', गोरखपुर में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर बरसे CM योगी
अलीगढ़ में नाबालिग के साथ 2 लोगों ने किया रेप, मेडिकल के लिए भेजी गई पीड़िता; FIR दर्ज
अलीगढ़ में नाबालिग के साथ 2 लोगों ने किया रेप, मेडिकल के लिए भेजी गई पीड़िता; FIR दर्ज
मसूरी: भारी बारिश से खेतवाला गांव का संपर्क कटा, महिलाओं ने झाड़ियों को काटकर बनाया रास्ता
मसूरी: भारी बारिश से खेतवाला गांव का संपर्क कटा, महिलाओं ने झाड़ियों को काटकर बनाया रास्ता

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
Canadian Firing: कनाडा में फिर मास शूटिंग, टोरंटो फेस्टिवल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 लोगों की मौत
कनाडा में फिर मास शूटिंग, टोरंटो फेस्टिवल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 लोगों की मौत
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Fake Cream By Tissue Paper: दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
Embed widget