एक्सप्लोरर

Lucknow Athletics Championship: लखनऊ में 67वीं राष्ट्रीय विद्यालयी एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023-24 का आयोजन, सीएम योगी करेंगे शुभारंभ

UP News: लखनऊ में 67वीं राष्ट्रीय विद्यालयी एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023-24 का आयोजन होने जा रहा है. सीएम योगी आदित्यनाथ इस प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे. प्रतियोगिता मे नौ प्रकार के खेल कराए जाएंगे.

 
Lucknow News: यूपी सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ साथ खेलों को भी लगातार बढ़ावा दे रही है. इसी कड़ी में लखनऊ में एक और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रही है.माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा गुरू गोविन्द सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, कुर्सी रोड, गुडम्बा, लखनऊ में 16 से 20 दिसम्बर, 2023 तक अण्डर-14 आयु वर्ग के लड़के लड़कियों की 67वीं राष्ट्रीय विद्यालयी एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023-24 का आयोजन किया जा रहा है. सीएम योगी आदित्यनाथ 16 दिसंबर यानी आज इस प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे. प्रतियोगिता में देश भर के सभी राज्य, केंद्र शासित प्रदेश और संगठनों को मिलाकर 34 इकाइयों की टीमों से लगभग 1000 लड़के लड़कियां और कोच इसमें शामिल होने आ रहे हैं.
 
नौ अलग-अलग प्रकार के होंगे खेल
यह प्रतियोगिता स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में कराई जा रही है. प्रतियोगिता में 14 वर्ष तक के लड़के लड़कियों की अलग-अलग 09 व्यक्तिगत स्पर्धाएं (80 मीटर हर्डल रेस, 100 मीटर रेस, 200 मीटर रेस, 600 मीटर रेस, हाई जम्प, लांग जम्प, शॉटपुट एवं डिस्कस थ्रो तथा 01 रिले रेस की स्पर्धा) आयोजित की जाएंगी. बाहर से आने वाले सभी खिलाड़ियों तथा अधिकारियों के ठहरने की व्यवस्था लखनऊ के विभिन्न संस्थानों तथा होटलों में की गई है .वहीं ठंडक से बचाव के विशेष इंतजाम भी किए गए है. 
 
प्रतिभागियों के ठहरने की होगी व्यवस्था
देशभर से आए हुए सभी खिलाड़ियों तथा अधिकारियों को उनके आवास से आयोजन स्थल तक पहुंचाने के लिए,  यातायात को सुरक्षित बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था की गई है. आयोजन स्थल और सभी आवासीय परिसरों को प्रतिदिन दो बार साफ किया जाएगा तथा परिसर में पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मियों की तैनाती रहेगी. मच्छरों और अन्य कीटों खत्म करने के लिए नियमित रूप से फॉगिंग की व्यवस्था की गई है.
सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे गार्ड
आवासीय परिसरों में सुरक्षा गार्ड चौबीस घंटे तैनात रहेंगे. चिकित्सा सुविधा के लिए आयोजन स्थल पर चिकित्सा केंद्र स्थापित किया गया है, जिसमें योग्य चिकित्सक और पैरामेडिक्स की टीम उपलब्ध रहेगी. एम्बुलेंस सेवा भी आपात की स्थिति संभालने के लिए तैयार रहेगी तथा प्रतिभागी खिलाड़ियों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी की जाएगी. सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, यूटयूब इत्यादि पर प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण किया जाएगा.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget