एक्सप्लोरर

मुरादाबाद में बिजली विभाग का बाबू 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, ACB ने यूं दबोचा

मुरादाबाद के प्रशांत का आरोप था कि उनका बिजली कनेक्शन मंजूर कराने के नाम पर बाबू ब्रजेश कुमार उनसे 10 हजार रुपए की घूस मांग रहा था.

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बिजली विभाग के बाबू को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. घूस लेते पकड़ा गया बाबू अधिशासी अभियंता के कार्यालय में तैनात है. उसने एक बिजली कनेक्शन का एस्टीमेट पास कराने के नाम पर किसान से यह रकम मांगी थी. रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए बाबू का नाम बृजेश सिंह है.

ब्रजेश सिविल लाइंस थाना इलाके में चक्कर की मिलक में स्थित बिजली विभाग के ऑफिस में अधिशासी अभियंता के कार्यालय में कार्यालय सहायक के पद पर तैनात है. बहरमपुर के रहने वाले प्रशांत कुमार ने रिश्वत मांगे जाने की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो के दफ्तर में की थी.

Moradabad News: दिन दहाड़े चेन स्नेचिंग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, बरामद हुए ये सामान

मुरादाबाद के प्रशांत का आरोप था कि उनका बिजली कनेक्शन मंजूर कराने के नाम पर बाबू ब्रजेश कुमार उनसे 10 हजार रुपए की घूस मांग रहा था. प्रशांत का कहना है कि उन्हें नलकूप कनेक्शन कराना था. जिसका एस्टीमेट पास कराने के लिए बाबू ने यह रिश्वत मांगी थी. इसकी शिकायत उन्होंने एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों से की थी. इसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की ओर से बाबू को ट्रैप करने के लिए एक टीम का गठित किया गया. डीएम से मिलकर गवाह लेने के बाद टीम सोमवार को बाबू को ट्रैप करने के लिए चक्कर की मिलक में बिजली विभाग के दफ्तर पहुंची.

केमिकल लगे नोट किसान प्रशांत को दिए 
टीम ने पहले ही केमिकल लगे नोट किसान प्रशांत को दे दिए थे. प्रशांत ने जैसे ही दफ्तर में जाकर बाबू को रिश्वत की रकम दी वैसे ही एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उसे धर दबोचा. टीम उसे पकड़कर सिविल लाइंस थाने ले आई. यहां बाबू ब्रजेश सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. दरअसल मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित अधिशासी अभियंता विधुत विभाग देहात कार्यालय से है. जहां पर बृजेश कुमार कार्यालय सहायक के पद पर कार्यरत हैं. छजलैट थाना इलाके के बेरमपुर निवासी प्रशांत शर्मा ने बिजली के कनेक्शन के लिए आवेदन किया था. जिसकी एवज में कनेक्शन लगाने के नाम पर 10 हजार रुपये की डिमांड की गई. पीड़ित ने भ्रष्टाचार निवारण विभाग से संपर्क साधकर पूरे मामले की शिकायत की.

एन्टी करप्शन की टीम ने जाल बिछाकर अपनी कार्यवाही शुरू की.आज उपभोक्ता से आरोपी लिपिक बृजेश कुमार ने अपने कार्यालय में 10 हजार रुपये की रिश्वत ली. उसी समय एन्टी करप्शन की टीम ने आरोपी लिपिक बृजेश कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ धरदबोचा. एन्टी करप्शन की टीम रिश्वतखोर लिपिक बृजेश कुमार को हिरासत में लेकर सिविल लाइंस थाने ले आयी. एन्टी करप्शन की टीम अपनी कार्यवाही करके भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट बरेली में पेश करेगी. योगी सरकार हरसंभव भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के प्रयास कर रही है. इसके बावजूद भी लगातार रिश्वतखोरी की खबरें सामने आ रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सुरंगजीवी अब बाहर आने को मजबूर...', राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर RSS के बयान के भड़के अखिलेश यादव
'सुरंगजीवी अब बाहर आने को मजबूर...', राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर RSS के बयान के भड़के अखिलेश यादव
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
बदरी-केदार मंदिर के दान में गबन! आरोपों पर BKTC चेयरमैन हेमंत द्विवेदी का आया बयान
बदरी-केदार मंदिर के दान में गबन! आरोपों पर BKTC चेयरमैन हेमंत द्विवेदी का आया बयान
चंपत राय और अनिल राय का इस्तीफा होगा मंजूर? चढ़ावा चोरी मामले पर 6 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक
चंपत राय और अनिल राय का इस्तीफा होगा मंजूर? 6 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
PM Modi Inauguration: PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Old Trafford Cricket Ground Pitch Report: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे T20 में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज; किसे मिलेगा फायदा
IND vs ENG 2nd T20 में कैसी रहेगी ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान की पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज; किसे मिलेगा फायदा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
Embed widget