एक्सप्लोरर

Moradabad News: दिन दहाड़े चेन स्नेचिंग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, बरामद हुए ये सामान

Moradabad News: मुरादाबाद के एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि 5 जुलाई को जो चेन छीनने की घटना हुई थी उसके खुलासे के लिए हमने बहुत से सीसीटीवी कैमरों को चेक किया.

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद की सिविल लाइंस पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने दो शातिर चेन स्नेचरों को गिरफ्तार किया है. इन शातिर बदमाशों ने दो दिन पहले सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बीच सड़क पर महिला के साथ चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया था. दिनदहाड़े पाश इलाके में हुई चेन स्नेचिंग की घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था.

घटना का अनावरण करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी पुलिस ने 48 घंटे के अंदर ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. मुरादाबाद में बीते 5 जुलाई को सिविल लाइंस थाना इलाके के रामगंगा विहार में मॉर्निंग वॉक पर निकली वृद्धा से स्कूटी सवार दो बदमाशों ने चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया था. आरोपी बड़ी आसानी से घटना को अंजाम देकर मोके से फरार हो गए थे. चेन स्नेचिंग की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. पुलिस ने आज इन दोनों शातिर बदमाशों को धरदबोचा है. पुलिस गिरफ्त में खड़े ये बदमाश बहुत ही शातिर किस्म के अपराधी हैं.

Baghpat News: तांत्रिक ने साथियों संग कर डाली डेयरी संचालक की हत्या, सूखे तालाब में दबाया शव

करमचंद  पर पहले से 30 मुक़दमे दर्ज
शातिर बदमाश करम चंद्र उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के थाना बहादराबाद के गाँव बाहरपुर बोहरी का रहने वाला है. करम चंद्र के खिलाफ अलग अलग जिलों के थानों में 30 मुकदमे दर्ज हैं.करम चंद्र के लूट की घटना में पुलिस मुठभेड़ में गोली लग चुकी है.जबकि दूसरा बदमाश श्रवण कुमार लखीमपुर खीरी जिले के गोला थाना क्षेत्र के कंजा गाँव का रहने वाला है.श्रवण कुमार के खिलाफ भी 1 दर्जन मुकदमे हैं. पुलिस ने इन शातिर बदमाशों की निशानदेही पर लूटी गई चेन, एक स्कूटी, एक अवैध तमंचा, 2 जिंदा कारतूस,2 मोबाइल और कुछ नगदी भी बरामद की है. 

मुरादाबाद के एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि 5 जुलाई को जो चेन छीनने की घटना हुई थी उसके खुलासे के लिए हमने बहुत से सीसीटीवी कैमरों को चेक किया और चेन लूटने वालों की पहचान करने के बाद हमने आज दो चेन स्नैचरों को गिरफ्तार किया है. ये दोनों शातिर बदमाश हैं और दोनों आरोपी उम्रदराज़ हैं. इनके कब्जे से हमने लूटी हुई चेन का माल बरामद किया है. और जो हथियार ये अपने पास रखते थे वो भी हमने बरामद किए हैं. इनमे करमचंद नाम का जो आरोपी उस पर पहले से 30 मुक़दमे दर्ज हैं वह हरिद्वार का रहने वाला है.  इसके साथ जो श्रवण कुमार है उस पर भी 12 मुक़दमे पहले से दर्ज हैं वह लखीमपुर खीरी का रहें वाला है. दोनों हिस्ट्रीशीटर बदमाश हैं. पुलिस ने इन दोनों को घटना के 48 घंटे से भी कम समय में गिरफ्तार कर लिया अब इन्हें जेल भेजा जा रहा है.  

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget