एक्सप्लोरर

पीतल कारोबार पर अमेरिका के 50 प्रतिशत टैरिफ का असर, निर्यातकों ने सरकार से की बड़ी मांग

UP News: अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लागू कर दिया है, जिसका असर अब मुरादाबाद के पीतल उद्योग पर पड़ रहा है. व्यापारियों ने केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई है. 

अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लागू कर दिया है, जिसका असर मुरादाबाद के पीतल उद्योग पर सीधे पड़ रहा है. नए ऑर्डर आने रुक गए हैं और तैयार माल गोदामों में फंसा गया है निर्यात कारोबार को लेकर यहाँ के निर्यातकों में घबराहट और बेचैनी है. वह संकट के इस समय में सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं.

मुरादाबाद के निर्यातकों का कहना है कि अगर सरकार ने मदद नहीं की तो अरबों का कारोबार बंद हो जायेगा. मुरादाबाद में अधिकतर निर्यात फैक्ट्रियां बंद हो जाएंगी, लाखों लोग बेरोजगार हो जायेंगे. मुरादाबाद में आज बड़े निर्यातकों की एक मीटिंग हुई, जिसमे केंद्र सरकार से मुरादाबाद के निर्यातकों को राहत देने के मुद्दे पर चर्चा हुई है. मुरादाबाद के निर्यातकों का एक प्रतिनिधि मंडल केंद्र सरकार से मिलकर अपनी मांगे रखने वाला है. 

इनकम टैक्स और GST में छूट देने की मांग

एबीपी न्यूज से दी हैंडी क्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और मुरादाबाद के सबसे बड़े निर्यातक सी एल गुप्ता एंड संस के मालिक अजय गुप्ता का कहना है कि यह संकट काफी बड़ा है. अमेरिका के बायर तो चाहते हैं कि वह हम से माल खरीदें लेकिन 50 प्रतिशत टैरिफ लग जाने से बहुत महंगा हो गया है, इसलिए वह टैरिफ के कम होने का इंतजार कर रहे हैं. एसोसिएशन के अध्यक्ष ने मांग की है कि जब तक टैरिफ कम नहीं होता है, तब तक हमें इनकम टैक्स और जीएसटी में छूट मिलनी चाहिए और बैंक का ब्याज भी कम होना चाहिए.

टैरिफ ज्यादा दिन चला तो दिवालिया हो जाएंगी कंपनियां

दी हैंडी क्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के सचिव और मुरादाबाद के प्रसिद्ध निर्यातक सतपाल बताते हैं कि पहले जो आइटम हम 02 डॉलर का बेचते थे, उस पर बायर अपना 65 प्रतिशत मुनाफ़ा जोड़ कर आगे बेचता था. मगर अब जब 50 प्रतिशत टैरिफ लग गया है, तब भी वह अपना 65 प्रतिशत मुनाफा जोड़े हुए है तो अब वह आइटम दोगुने से भी अधिक महंगा हो जाने से बिक नहीं पायेगा. अब खतरा यह है की अगर ये टैरिफ अगर ज्यादा दिन चला तो बहुत सी कम्पनियाँ दिवालिया हो जाएँगी.

दो लाख लोग हो जाएंगे बेरोजगार

सतपाल ने यह भी कहा कि हमारे जो माल जा चुका हैं उसका पेमेंट भी आने में अब हमें डर लग रहा है. अगर ऐसा ही रहा तो अगले महीने से हम अपनी लेबर में छटनी शुरू कर देंगे जिस से दो लाख आदमी बेरोजगार हो जायेंगे, इससे 8 से 10 लाख लोग प्रभावित होंगे.

इसलिए सरकार को समय रहते तुरंत हमारी मदद करनी चाहिए. कम से कम केंद्र सरकार को अभी पहले चरण में हमें 13 प्रतिशत की मदद दे देनी चाहिए जो वह तुरंत दे भी सकती है. इसके अलावा निर्यात प्रोत्साहन के लिए सरकार हमें 20 प्रतिशत की मदद अगर दे दे तो हम अमेरिका के टैरिफ का मुकाबला बाज़ार में कर सकते हैं.

मुरादाबाद के सभी पीतल निर्यातकों का कहना है कि अगर सरकार ने फौरी तौर पर इस समस्या का कोई समाधान नहीं निकाला तो बहुत देर हो जाएगी और फिर अमेरिका के बाज़ार पर दूसरे देशों के निर्यातक कब्ज़ा कर लेंगे. इसलिए सरकार को तुरंत निर्यातकों की मदद करनी चाहिए और टैरिफ कम करने के लिए अमेरिका से बात करनी चाहिए.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget