एक्सप्लोरर

UP: आजम खान के करीबी यूसुफ मालिक पर NSA के तहत कार्रवाई, अपर नगर आयुक्त को धमकी देने का है मामला

मुरादाबाद में सपा नेता, पूर्व केबिनेट मंत्री आजम खान के करीबी कहे जाने वाले यूसुफ मालिक के खिलाफ एनएसए ( राष्ट्रीय सुरक्षा कानून ) की कार्रवाई की गई है.

Moradabad News: मुरादाबाद में सपा नेता, पूर्व केबिनेट मंत्री आजम खान के करीबी कहे जाने वाले यूसुफ मालिक के खिलाफ एनएसए ( राष्ट्रीय सुरक्षा कानून ) की कार्रवाई की गई है. ये कार्रवाई अपर नगर आयुक्त को धमकी देने के मामले में हुई है. इस मामले में अभी तक पांच लोगों को को जेल भेजा जा चुका है. जबकि कटघर और सिविल लाइंस थाने में दो मुकदमे आरोपी सपा नेता के खिलाफ दर्ज किए गए थे.

एसएसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि सपा नेता पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है. दरअसल पूरा मामला इस तरह है कि बीती 26 मार्च को कटघर थाना इलाके में दोपहर सपा नेता के समधी जमाल हसन द्वारा 23.45 लाख रुपये का बकाया टैक्स जमा नहीं करने पर नगर निगम की टीम ने मकान को सील किया था. इस मामले में सपा नेता यूसुफ मलिक ने नगर निगम अधिकारियों को सूचना दी कि मकान में महिला बंद है. सूचना के बाद अपर नगर आयुक्त प्रथम, सहायक नगर आयुक्त द्वितीय टीम के साथ वहां पहुंचे. इस दौरान दरवाजे की सील टूटी मिली.

अपर नगर आयुक्त ने दी थी तहरीर

अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह की तरफ से थाना सिविल लाइंस को तहरीर गई थी कि सपा नेता युसूफ मलिक ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी. साथ ही कहा कि मैं गैंगस्टर के मामले में जेल जा चुका हूं. आजम खान का दाहिना हाथ हूं. मां का दूध पिया हो तो कार्यालय आओ, मैं तेरे सरकारी आवास पर सील लगाने आ रहा हूं. गुंडागर्दी क्या होती है मैं बताऊंगा.

सिविल लाइंस पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा

इस मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था. वहीं, कटघर थाना पुलिस ने सपा नेता के दामाद, बेटी के साथ ही ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. कटघर पुलिस ने सपा नेता के दामाद दानियाल के साथ दो आरोपियों को जेल भेज दिया था. मुरादाबाद से भागने के बाद सपा नेता लगभग तीन दिनों बाद रामपुर सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया था. इस मामले में पुलिस अभी तक सपा नेता के साथ ही पांच आरोपियों को जेल भेज चुकी है. तो वहीं अब सपा नेता के खिलाफ एनएसए की बड़ी कार्रवाई की गई है.

ये भी पढ़ें-

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
Embed widget