एक्सप्लोरर

Moradabad Crime News: पुलिस मुठभेड़ में धराया इनामी गैंगस्टर शहजाद, गोकशी समेत आधा दर्जन मामले में था वांछित

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार किया गया है. उसपर गोकशी और मादक पदार्थों की तस्करी करने के आरोप हैं.

UP News: मुरादाबाद (Moradabad) में मुठभेड़ के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान पुलिस (Moradabad Police) ने इनामी गैंगस्टर (Gangster) को गिरफ्तार किया है. मुठभेड़ के दौरान इस गैंगस्टर के पैर में गोली लगी है जबकि ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही भी घायल हुआ है. घायल बदमाश और सिपाही दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. मौके से गैंगस्टर का एक साथी भाग निकला. पुलिस ने गैंगस्टर से तमंचा और कई कारतूस भी बरामद किए हैं.

दरअसल, कटघर थाना क्षेत्र में पुलिस की टीम गश्त कर रही थी. इसी दौरान बाइक सवार उधर से गुजरे और उन्होंने पुलिस टीम को देखते हुए उनपर फायरिंग की. इस फायरिंग में एक सिपाही घायल हो गया. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी की जिसमें शहजाद नाम के गैंगस्टर के पैर में गोली लगी. शहजाद पर 25 हजार का इनाम घोषित है. पुलिस ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया. वहीं, उसका दूसरा साथी फरार हो गया. पुलिस ने घायल सिपाही और बदमाश को उपचार के लिए अस्पातल में भर्ती कराया है.

Meerut Crime News: चलती गाड़ी में दूध कारोबारी की गोली मारकर हत्या से सनसनी, परिजनों ने 10 लोगों पर लगाया आरोप

गोकशी और तस्करी के मामले में था वांछित

इस संबंध में एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया की शहजाद नाम के 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी है जिसका उपचार चल रहा है. शहजाद पर  गोकशी और मादक पदार्थों की तस्करी सहित आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं. इन्हीं मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी और पकड़े जाने पर इनाम दिए जाने की घोषणा की गई थी.  पुलिस ने मौके से फरार उसके साथी की तलाशी शुरू कर दी है. पुलिस का दावा है कि उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें -

Success Story: 100 करोड़ के घोटाले का खुलासा करने पर खाई थी गोली, अब रिंकू राही ने क्रैक किया UPSC एग्जाम

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप
खटीमा में Gen Alpha का आक्रोश! CM धामी ने प्रिंसिपल के खिलाफ लिया एक्शन
खटीमा में Gen Alpha का आक्रोश! CM धामी ने प्रिंसिपल के खिलाफ लिया एक्शन

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget