एक्सप्लोरर

Success Story: 100 करोड़ के घोटाले का खुलासा करने पर खाई थी गोली, अब रिंकू राही ने क्रैक किया UPSC एग्जाम

UPSC Exam Result 2022: यूपीएससी परीक्षा करने वाले रिंकू राही 100 करोड़ रुपये के छात्रवृत्ति घोटाले का खुलासा किया था, जिसके बाद वह माफिया और बदमाश लोगों की रडार पर आ गए थे.

UPSC Exam Results: देश के एक ईमानदार नौकरशाह रिंकू राही की कहानी किसी बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्म से कम नहीं है. मार्च 2009 में प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) में एक युवा अधिकारी के रूप में उन्होंने 100 करोड़ रुपये के छात्रवृत्ति घोटाले का खुलासा किया था, जिसके बाद वह माफिया और बदमाश लोगों की रडार पर आ गए थे.

इस घोटाले को उजागर करने के कारण ही उन्हें 2009 में सात गोलियां मारी गई थीं. इन सात गोलियों में से तीन उनके चेहरे पर लगी थीं, जिसकी वजह से वह एक आंख की रोशनी चली गई और एक कान से सुनना भी बंद हो गया. मौत को मात देकर अब उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा पास करते हुए एक मिसाल कायम कर दी है.

रिंकू राही को 2008 में मुजफ्फरनगर में समाज कल्याण अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था, जब उन्होंने बड़े पैमाने पर रैकेट का भंडाफोड़ किया था. उन पर हुए हमले के लिए आठ लोगों पर मामला दर्ज किया गया था, जिनमें से चार को 10 साल जेल की सजा सुनाई गई थी.

रिंकू राही ने कही ये बड़ी बात

रिंकू राही ने कहा, "अपनी कठिन अग्नि परीक्षा के दौरान, मैं सिस्टम से नहीं लड़ रहा था, बल्कि सिस्टम मुझसे लड़ रहा था. मैं चार महीने तक अस्पताल में था, लेकिन मेरी चिकित्सा छुट्टी (मेडिकल लीव) अब तक मंजूरी के लिए 'लंबित' है." हालांकि, रिंकू राही अपने भाग्य के साथ सामंजस्य बिठाने वालों में से नहीं थे. उन्होंने अपने इरादों को और मजबूत करने के लिए यूपीएससी परीक्षा को क्रैक करने का फैसला किया. उन्होंने आखिरकार 683वीं रैंक हासिल करते हुए सफलता भी प्राप्त कर ली है. बता दें कि यूपीएससी में कुछ विशेष श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट है, जिससे राही को मदद मिली.

रिंकू राही ने कहा कि हालांकि मायावती शासन के दौरान उन पर हमला किया गया था, लेकिन उन्हें समाजवादी पार्टी के शासन के दौरान भी 'बहुत ज्यादा' भ्रष्टाचार का विरोध करने के लिए सजा दी गई थी. उन्होंने कहा, "मेरे दादा की मृत्यु तब हुई थी, जब मेरे पिता 10 साल के थे. मेरी दादी को उनके ससुराल से निकाल दिया गया था. उन्हें जीवित रहने के लिए अन्य लोगों के घरों के शौचालयों की सफाई सहित हर छोटा काम करना पड़ता था. मेरे पिता पढ़ाई में अच्छे थे लेकिन परिवार की देखभाल के लिए उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ी. मैं शोषण की इन कहानियों को सुनकर बड़ा हुआ हूं और मैंने सोचा था कि अगर सरकारी अधिकारी ईमानदार होते, तो हमें कई योजनाओं का लाभ मिल सकता था. इसी ने मुझे और मेरी प्रेरणा को हमेशा आगे बढ़ाया."

राही अब आठ साल के बच्चे के पिता हैं. उन्होंने कहा, "ऐसा नहीं है कि प्रलोभन ने मेरे दरवाजे पर दस्तक नहीं दी. लेकिन मुझे पता था कि अगर मैं कभी भी नापाक गतिविधियों में लिप्त रहा, तो किसी और को और उनके बच्चे को भी नुकसान हो सकता है." उन्होंने कहा कि भविष्य में उन पर और हमले होने की संभावना को देखते हुए उन्होंने अब अपना बीमा करा लिया है. राही ने कहा, "अब मैं अपने विचार को बहुत पारदर्शी तरीके से रखता हूं और उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करता हूं, क्योंकि मेरी मौत से घोटालों के सारे सबूत निकल जाएंगे."

ये भी पढ़ें-

UP News: स्वतंत्र देव सिंह का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, कहा- 'माफिया और गुंडों पर सरकार के एक्शन से अखिलेश बहुत कष्ट में'

Gonda Gangrape: गोंडा में ननद-भाभी से गैंगरेप मामले में चौंकाने वाला खुलासा, भाभी ही निकली कहानी की मास्टरमाइंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
शामली: पुराने विवाद में महिला पर फेंका तेजाब, समझौते का दबाव बना रहा था आरोपी
पुराने विवाद में महिला पर फेंका तेजाब, समझौते का दबाव बना रहा था आरोपी
कांवड़ यात्रा: मेरठ के 3 दोस्तों की अनोखी कांवड़, देखने के लिए उमड़ी भीड़
कांवड़ यात्रा: मेरठ के 3 दोस्तों की अनोखी कांवड़, देखने के लिए उमड़ी भीड़
अखिलेश यादव को मिला चंद्रशेखर आजाद का साथ, नगीना MP ने मिलाए सपा के सुर में सुर
अखिलेश यादव को मिला चंद्रशेखर आजाद का साथ, नगीना MP ने मिलाए सपा के सुर में सुर

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
बांकीपुर में मतदान की रफ्तार तेज, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में मतदान की रफ्तार तेज, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
Embed widget