एक्सप्लोरर

Monsoon Rains in UP: सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- यूपी में हुई कम बारिश, किसानों की हरसंभव मदद की जाएगी

UP News: यूपी में 30 जिले ऐसे हैं, जहां 40 फीसदी से 60 फीसदी बारिश हुई है और 19 जिलों में 40 फीसदी से भी कम बारिश हुई है.

Monsoon Rains in UP: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सोमवार को कहा कि राज्य में बारिश कम हुई है फिर भी स्थिति नियंत्रण में है. उन्होंने कहा कि किसानों (Farmers) को आवश्यकता के अनुसार हरसंभव सहायता दी जाएगी. एक आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने फसलों की बुआई और बारिश की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी जिलों की 24 घंटे निगरानी करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि 15 जिलों में कम बारिश के कारण बुआई पर असर पड़ा है और स्थिति पर नजर रखनी होगी. योगी ने कृषि, सिंचाई, राजस्व, राहत और अन्य संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया.

बयान के मुताबिक इस साल 31 जुलाई तक राज्य में 191.8 मिमी बारिश हुई है, जबकि 2021 में 353.65 मिमी और 2020 में 349.85 मिमी बारिश हुई थी. आगरा एकमात्र ऐसा जिला है, जहां सामान्य से अधिक (120 प्रतिशत) बारिश हुई है. योगी ने कहा, ''इन परिस्थितियों में अधिकारियों को किसानों से संपर्क स्थापित करना चाहिए. सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. किसानों को आवश्यकता के अनुसार हरसंभव सहायता दी जाएगी और एक भी किसान को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा.''

19 जिलों में 40 फीसदी से भी कम बारिश
बयान के अनुसार फिरोजाबाद, एटा, हाथरस, लखीमपुर खीरी, औरैया, चित्रकूट, प्रतापगढ़, वाराणसी और हापुड़ जिलों में सामान्य (80 से 120 प्रतिशत) बारिश हुई. वहीं, मथुरा, बलरामपुर, ललितपुर, इटावा, भदोही, आंबेडकर नगर, मुजफ्फरनगर, गाजीपुर, कन्नौज, जालौन, मेरठ, संभल, सोनभद्र, लखनऊ, सहारनपुर और मिर्जापुर में सामान्य से कम (60 फीसदी से 80 फीसदी) बारिश हुई. राज्य में 30 जिले ऐसे हैं, जहां 40 फीसदी से 60 फीसदी बारिश हुई है और 19 जिलों में 40 फीसदी से भी कम बारिश हुई है.

मुख्यमंत्री ने बयान में कहा, ''इन जिलों में खरीफ फसलों की बुआई प्रभावित हुई है और हमें हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना होगा.'' योगी ने कहा कि कानपुर, अमरोहा, मुरादाबाद, गोंडा, मऊ, बहराइच, बस्ती, संत कबीरनगर, गाजियाबाद, कौशाम्बी, बलिया, श्रावस्ती, गौतम बौद्ध नगर, शाहजहांपुर, कुशीनगर, जौनपुर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद और रामपुर पर विशेष ध्यान देना है.

पीयूष जैन के खिलाफ ईडी ने दर्ज किया मनीलॉन्ड्रिंग का केस, अटैच हो सकती हैं करोड़ों की संपत्तियां

इस बार मॉनसून सामान्य नहीं- सीएम
सीएम ने कहा, ''आमतौर पर, यूपी में मॉनसून का मौसम 15 जून से शुरू होता है और यह 15 सितंबर तक जारी रहता है. इस बार मॉनसून सामान्य नहीं है. हालांकि, प्राकृतिक जल का उपयोग करके सिंचाई के साथ-साथ नहरों और ट्यूबवेल का विस्तार करके सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाया गया है.'' बयान के अनुसार साल 2022-23 के लिए खरीफ अभियान के तहत 13 जुलाई को 96.03 लाख हेक्टेयर में बुआई के लक्ष्य के मुकाबले एक अगस्त तक 81.49 लाख हेक्टेयर में बुआई की जा चुकी है, जो लक्ष्य का 84.8 प्रतिशत है.

मुख्यमंत्री ने वर्षा मापन को भी महत्वपूर्ण बताया और कहा कि सरकार की कई नीतियां उसके आकलन पर निर्भर करती हैं. उन्‍होंने कहा कि मौजूदा समय में तहसील स्‍तर पर वर्षा मापक यंत्र लगाए गये हैं और अब उन्हें विकासखंड स्तर पर भी लगाये जाने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें-

श्री कृष्ण जन्मभूमि का सर्वे होगा या नहीं? आज आ सकता है इलाहाबाद हाईकोर्ट का अहम फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Who is Ferran Torres: 106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस, जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget