एक्सप्लोरर

बाजारों में आई मोदी और योगी प्रिंट की साड़ी, सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर राम मंदिर का जिक्र

मेरठ के सेंट्र्ल मार्केट में मोदी और योगी की तस्वीरों के प्रिंट की साड़ियां छायी हुई हैं. इन पर सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर राम मंदिर की तस्वीरें हैं. इनके जरिए बीजेपी महिला मतदाताओं को लुभाना चाहती है.

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के माहौल में कई तरह से प्रचार देखने को मिल रहे हैं. लेकिन आधी आबादी यानी महिलाओं का दिल जीतने के लिए बीजेपी ने खास रणनीति अपनाई है. बाजारों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरों वाली साड़ियां छायी हुई हैं. मेरठ के सेंट्र्ल मार्केट में ये साड़ियां दुकानों पर सजी नजर आ जाएंगी. इन साड़ियों के जरिए बीजेपी महिला मतदाताओं को लुभाना चाहती है. 
 
यूपी चुनाव में आई मोदी-योगी की साड़ियां
मेरठ के मार्केट में जो साड़ियां दिखायी दे रही हैं, उन पर पीएम मोदी और योगी की तस्वीरें छपी हुईं हैं. इसके अलावा इन साड़ियों में सर्जिकल स्ट्राइक और राम मंदिर की झलक भी देखने को मिल रही है. इन साड़ियों पर बीजेपी के नारे भी लिखे हुए हैं. इस बार चुनाव में इस तरह की साड़ियां महिलाओं के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई हैं. यूपी में ऐसा कम ही देखने को मिला है जब नेताओं की तस्वीर छपी हुई साड़ियां बाजार में आई हों.
 
सूरत में तैयारी हो रही हैं साड़ियां
खबर के मुताबिक सूरत में इस तरह की करीब 50 हजार साड़ियों के लिए अब तक यूपी के 4 शहर लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर और वाराणसी से ऑर्डर बुक हो चुके हैं. सूरत में ऐसे प्रिंट की साड़ियां बड़ी मात्रा में तैयार करवाई जा रही हैं. मेरठ के एक दुकानदार निमित जैन ने इन साड़ियों को लेकर कहा कि हमने कुछ लोगों को सैंपल दिखाए हैं. जैसे ही इन साड़ियों के ऑर्डर मिलेंगे वो और साड़ियां मंगाना शुरू कर देंगे.
 
महिलाओं को पसंद आ रहा है डिजाइन 
मेरठ के मार्केट में ये साड़ियां फिलहाल हजार रुपये से लेकर ढाई हजार रुपये तक के बीच में बिक रही हैं. ये वेट लेस साड़ियां रिनियल, तर्की, चंदेरी और सिल्क और क्रेप मेटेरियल से तैयार हो रही हैं. खूबसूरत दिखने के साथ-साथ इनकी क्वालिटी भी बेहतरीन है जो लोगों को पसंद भी आ रही हैं.

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget