एक्सप्लोरर

Mock Drill in UP: यूपी के कौन से जिले में किस टाइम बजेगा सायरन? यहां देखें- 17 जिलों की लिस्ट

Mock Drill in UP: ऑपरेशन सिंदूर के बीच यूपी के चिन्हित 17 जिलों में आज मॉक ड्रिल कराई जाएगी. इन जिलों में अलग-अलग समय पर मॉक ड्रिल होनी है. तय समय के अनुसार सायरन बजेगा.

Mock Drill in UP: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और ज्यादा तल्ख हो गया है. ऐसे में युद्ध की स्थिति में हवाई हमलों से बचने के लिए आज उत्तर प्रदेश में मॉक ड्रिल होगी. जिसके लिए प्रदेश के 17 जिलों चिन्हित किया गया है, जहां आज 7 मई को मॉक ड्रिल होनी है. ये मॉक ड्रिल क़रीब 15 मिनट तक की जाएगी. जिसमें तमाम नियमों के हिसाब से ट्रेनिंग दी जाएगी. इस मॉक ड्रिल के लिए अलग-अलग जिलों में  अलग-अलग समय तय किया गया है. जिसकी पूरी जानकारी सामने आ गई है. 

केंद्रीय गृहमंत्रालय के निर्देश पर यूपी में आज 17 जिलों में मॉक ड्रिल होगी. इस दौरान सिविल डिफेंस, फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट, स्वास्थ्य सेवा समेत अन्य विभागों के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा. सायरन बजने के बाद से ही मॉक ड्रिल शुरू हो जाएगी. इसके लिए अलग-अलग जिलों में समय तय किया गया है. उसके मुताबिक नरोरा (बुलंदशहर) में आज शाम 4 बजे सायरन बजने के साथ मॉक ड्रिल शुरू होगी. वहीं कानपुर में सुबह 9.30 बजे और शाम 4 बजे, आगरा में रात 8 बजे ये मॉक ड्रिल की जाएगी. 

किस जिले में कितने बजे होगी मॉक ड्रिल
इसके अलावा प्रयागराज में 7 मई की शाम 6.30 बजे मॉक ड्रिल होगी जबकि, गाजियाबाद में सुबह 10 बजे और रात 8 बजे, झांसी में शाम 4 बजे, लखनऊ में शाम 7 बजे, मेरठ, सहारनपुर और सरसावा में शाम 4 बजे, मथुरा, चंदौली और बागपत में आज शाम 7 बजे, बरेली में रात 8 बजे, गोरखपुर में शाम 6.30 बजे और मुरादाबाद आज दोपहर 12 बजे ये मॉक ड्रिल संपन्न होगी. 

तय समय के मुताबिक चिन्हित जगहों पर सायरन बजना शुरू हो जाएगा, जिसके बाद मॉक ड्रिल शुरू हो जाएगी इस दौरान पूरा ब्लैक आउट होगा. लोगों को अपने-अपने घरों की सभी लाइटों को बंद करना होगा. सायरन बजने के संकेत है कि कभी भी हवाई हमला हो सकता है ऐसे में लोगों को अपने घर में या सुरक्षित स्थानों पर पहुंचना होगा. मॉक ड्रिल के दौरान किस तरह से  एयरफोर्स, चिकित्सा विभाग, फायर डिपार्टमेंट समेत अन्य विभाग समन्वय के साथ काम करेंगे. इसकी ट्रेनिंग दी जाएगी. 

इस दौरान दो तरह से सायरन बजेंगे. एक सायरन हमले की चेतावनी का होगा और दूसरा सायरन इस बात का होगा कि ब्लैक आउट की अवधि अब खत्म हो गई है. मॉक ड्रिल संपन्न हो गई है, इस सायरन की आवाज़ ऊंची और नीची नहीं होगी. लोगों से अपील की गई है कि उन्हें घबराना नहीं है, ये सिर्फ मॉक ड्रिल ही होगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget