एक्सप्लोरर

भारत-पाक तनाव के बीच सोनभद्र में मॉक ड्रिल, आपदा से निपटने की दी गई जानकारी

Sonbhadra News: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. इसमें हमले से बचाव के बारे में सिखाया गया.

Mock Drill in UP:  सोनभद्र जिले में आज 26 अलग-अलग स्थानों पर मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ. इस अभ्यास में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सिविल डिफेंस, एनसीसी और एनएसएस की टीमें शामिल हुईं. डीएम बीएन सिंह और एसपी अशोक मीणा की मौजूदगी में मॉकड्रिल कराया गया. स्कूल व महाविद्यालय सहित जिले के सभी स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई. नागरिकों को सिखाया गया कि हवाई हमले, ब्लैक आउट और अन्य आपात स्थितियों में क्या करना चाहिए.

जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य है कि नागरिक युद्ध जैसी किसी भी आपदा के लिए मानसिक और व्यावहारिक रूप से तैयार रहें. ग्राम पंचायत स्तर पर भी लोगों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि गांव-गांव तक आपदा प्रबंधन की तैयारी पहुंचे.  तीन दिन में सिविल डिफेंस की स्थापना की जाएगी.

जिले 26 स्थानों पर किया गया मॉक ड्रिल
पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने बताया कि जिले के 26 स्थानों पर मॉकड्रिल कराया गया है, सभी थानों में बचाव कार्य के लिए ग्रामीणों को प्रशिक्षित किया जायेगा. हमारी टीम ने सभी स्तरों पर निकासी और छावनी व्यवस्था की प्रैक्टिस कराई है. सोनभद्र जिला प्रशासन हर मोर्चे पर सतर्क और तैयार है.

स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्राथमिक चिकित्सा से जुड़ी सावधानियां प्राथमिक उपचार व बचाव के गुण बताए. फायर ब्रिगेड की टीम ने आपदा के समय आग लगाने से संबंधित बचाव के गुण बताए. जबकि एनसीसी और एनएसएस के जवान राहत और बचाव में सक्रिय दिखे. जिले के सभी प्रमुख भवनों, अस्पतालों और संचार केन्द्रों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. साथ ही, प्रशासन ने मीडिया और सोशल मीडिया में सिर्फ आधिकारिक जानकारी के प्रसारण के निर्देश दिए हैं. आज यूपी के 17 जिलों में मॉक ड्रिल की जानी है.

(सोनभद्र से संतोष कुमार सोनी की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर पर सर्वदलीय बैठक के लिए अखिलेश यादव ने बनाई रणनीति, कहा- हम लोग...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें, इलाज की चिंता सरकार करेगी', जनता दर्शन में बोले CM योगी आदित्यनाथ
'आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें, इलाज की चिंता सरकार करेगी', जनता दर्शन में बोले CM योगी आदित्यनाथ
'3 दिन में अयोध्या छोडे़ं चंपत राय-अनिल मिश्रा और गोपाल राय', अयोध्या बार एसोसिएशन का अल्टीमेटम
'3 दिन में अयोध्या छोडे़ं चंपत राय-अनिल मिश्रा और गोपाल राय', अयोध्या बार एसोसिएशन का अल्टीमेटम
मुकेश सहनी को UP पुलिस ने किया 'हाउस अरेस्ट ', शाहजहांपुर जाने से रोका, क्या बोले पूर्व मंत्री?
मुकेश सहनी को UP पुलिस ने किया 'हाउस अरेस्ट ', शाहजहांपुर जाने से रोका, क्या बोले पूर्व मंत्री?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 आरोपियों के घर से क्या-क्या मिला? सामने आई बड़ी जानकारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 आरोपियों के घर से क्या-क्या मिला? सामने आई बड़ी जानकारी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:सिया ने अकेले मारा केतन को?
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:जन्मदिन के बहाने ले गई मौत के मुंह में, देखें क्राइम सीन की इनसाइड स्टोरी!
Ketan Agarwal Murder Case | Siya Goyal | Pune: मंगेतर की हत्या का खौफनाक सच!
Ketan Agarwal Murder Case | Abp Report: पुलिस की छापेमारी में आरोपियों के घर से मिले अहम सुराग!
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal: मंदिर का पैसा और 'चोरी' का खेल?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय के लिए बड़ी खुशखबरी? AIADMK के एक और विधायक का इस्तीफा, विधानसभा में बदल जाएगा पूरा गणित
थलापति विजय के लिए बड़ी खुशखबरी? AIADMK के एक और विधायक का इस्तीफा, विधानसभा में बदल जाएगा पूरा गणित
 राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों का केस नहीं लड़ेंगे अयोध्या के वकील, बार एसोसिएशन का फैसला
 राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों का केस नहीं लड़ेंगे अयोध्या के वकील, बार एसोसिएशन का फैसला
सेशेल्स की संसद में पीएम मोदी क्यों करने लगे चटनी और समोसे की बात? बोले- 'जब मैं आपके साथ खड़ा हूं तो...'
सेशेल्स की संसद में पीएम मोदी क्यों करने लगे चटनी और समोसे की बात? बोले- 'जब मैं आपके साथ खड़ा हूं तो...'
'वैभव सूर्यवंशी को खिलाओ और उसे बाहर करो...', सुनील गावस्कर की दो टूक, दे दिया बड़ा बयान
'वैभव सूर्यवंशी को खिलाओ और उसे बाहर करो...', सुनील गावस्कर की दो टूक, दे दिया बड़ा बयान
Welcome To The Jungle BO Day 3 Worldwide: 'वेलकम टू द जंगल' ने दुनियाभर में 3 दिनों में कूटे खूब नोट, 6 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
वेलकम टू द जंगल' का दुनियाभर में तांडव, 3 दिनों में कर डाली गजब कमाई
NASA Swift Telescope: धरती की तरफ तेजी से गिर रहा 'बह्मास्त्र', बचाने के लिए 30 हजार करोड़ खर्च करेगा NASA, जानें है क्या ये
धरती की तरफ तेजी से गिर रहा 'बह्मास्त्र', बचाने के लिए 30 हजार करोड़ खर्च करेगा NASA, जानें है क्या ये
Toddler Behaviour: टॉडलर की इन उबाऊ आदतों से परेशान, डॉक्टर से जानें बच्चों के विकास के लिए ये क्यों जरूरी?
टॉडलर की इन उबाऊ आदतों से परेशान, डॉक्टर से जानें बच्चों के विकास के लिए ये क्यों जरूरी?
India vs Ireland T20 Series: इससे अच्छा तो 'सूर्या भाऊ' था... आयरलैंड से सीरीज हारा भारत तो यूजर्स को याद आए पूर्व कप्तान, ट्रोल हो रहे श्रेयस अय्यर
इससे अच्छा तो 'सूर्या भाऊ' था... आयरलैंड से सीरीज हारा भारत तो यूजर्स को याद आए पूर्व कप्तान, ट्रोल हो रहे श्रेयस अय्यर
Embed widget