एक्सप्लोरर

विधायक पूजा पाल की BSP में होगी वापसी? प्रयागराज में लगे इस नीले होर्डिंग से सियासी हलचल तेज

UP News: यूपी विधानसभा के मानसून सत्र में पूजा पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की थी. उन्होंने कहा था कि उनके पति की हत्या के बाद उन्हें न्याय योगी सरकार में ही मिला.

प्रयागराज में धूमनगंज के सुलेम सराय इलाके में लगी एक होर्डिंग ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है. दधिकांदो मेले को लेकर लगाए गए इस होर्डिंग का रंग नीला है और इसमें संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर भी लगी हुई है. चूंकि यह होर्डिंग समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधायक पूजा पाल के नाम से लगाई गई है, इसलिए राजनीतिक गलियारों में इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं.

दरअसल पूजा पाल की राजनीतिक पृष्ठभूमि देखें तो वह 2007 और 2012 में प्रयागराज पश्चिमी विधानसभा सीट से बसपा की विधायक रह चुकी हैं. इसके बाद उन्होंने 2019 में समाजवादी पार्टी ज्वाइन की और 2022 के विधानसभा चुनाव में कौशांबी की चायल सीट से सपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा. इसी दौरान उनकी सपा नेतृत्व से नजदीकियां कम होती गईं. राज्यसभा चुनाव में उन्होंने क्रॉस वोटिंग की, जिसके बाद पार्टी से उनके रिश्ते और बिगड़ गए.

पूजा पाल को सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ करना भारी पड़ा

हाल ही में यूपी विधानसभा के मानसून सत्र में पूजा पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की थी. उन्होंने कहा था कि उनके पति की हत्या के बाद उन्हें न्याय योगी सरकार में ही मिला. इस बयान के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अनुशासनहीनता का हवाला देते हुए उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया.

बीजेपी में भी जाने की अटकलें लगाई जा रही है

इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि पूजा पाल बीजेपी में शामिल हो सकती हैं. वह कई बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात कर चुकी हैं. लोकसभा चुनाव के दौरान उन पर बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में अप्रत्यक्ष प्रचार करने के भी आरोप लगे थे.

नीले रंग की होर्डिंग सामने आने के बाद चर्चाएं तेज होने लगी

अब नीले रंग की होर्डिंग सामने आने के बाद चर्चाएं और तेज हो गई हैं. राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि यह बसपा की ओर उनके झुकाव का संकेत हो सकता है. हालांकि, पूजा पाल की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है. यानी एक तरफ सपा से निष्कासन के बाद उनके बीजेपी में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं, तो दूसरी तरफ नीले रंग की होर्डिंग ने बसपा कनेक्शन की चर्चाओं को हवा दे दी है. कुल मिलाकर, पूजा पाल का अगला राजनीतिक कदम क्या होगा, यह अब सबकी निगाहों का विषय बन गया है.

सौरभ मिश्रा प्रयागराज के निवासी हैं. वह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अपने करियर की शुरुआत सौरभ ने 2020 में इंडिया अहेड से की, इसके बाद रिपब्लिक भारत में 2 महीने कार्य किया. सौरभ, वर्ष 2023 से अप्रैल 2025 तक मैं हिंदी खबर में एसोसिएट रिपोर्टर रहे. इन्होंने कई बड़े स्तरीय इवेंट और जन-सरोकार की खबरें कवर किए हैं. निष्पक्ष और तथ्य आधारित रिपोर्टिंग इनकी प्राथमिकता है.सौरभ ने पत्रकारिता जगत में पूरी ईमानदारी और मेहनत से काम किया है उन्हें हर दिन कुछ नया सीखना, लोगों से संवाद करना और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम करना पसंद है. सौरभ ने स्नातक की पढ़ाई कानपुर यूनिवर्सिटी से की है और वर्तमान में भी पत्रकारिता से जुड़े हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा की व्यवस्था से खुश कांवड़िये, CM योगी को PM बनाने की इच्छा
कांवड़ यात्रा की व्यवस्था से खुश कांवड़िये, CM योगी को PM बनाने की इच्छा
केदारनाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा बाबा का धाम
केदारनाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा बाबा का धाम
मुजफ्फरनगर में कांवड़िये की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती
मुजफ्फरनगर में कांवड़िये की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में BJP को झटका! 10वें राउंड के बाद कांग्रेस लगभग 11 हजार वोट से आगे
Live: दतिया में BJP को झटका! 10वें राउंड के बाद कांग्रेस लगभग 11 हजार वोट से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget