एक्सप्लोरर

गोरखपुर: नगर निगम अधिकारियों पर बरसे माननीय, जमकर सुनाई खरी-खोटी

गोरखपुर में विधायक जी का मूड बिगड़ गया। फिर क्या था माननीय ने नगर नगम अधिकारियों से अभद्रता की। साथ ही गाली गलौच भी की

गोरखपुर, एबीपी गंगा। बैट वाले विधायक की गुंडागर्दी ने भले ही उन्‍हें जेल की सलाखों के पीछे भिजवा दिया हो लेकिन, इससे अन्‍य माननीयों की सेहत पर कोई फर्क पड़ता दिखाई नहीं दे रहा है। इंदौर के भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय के बाद अब सीएम सिटी यानी गोरखपुर शहर के भाजपा विधायक डा. राधा मोहन दास अग्रवाल ने नगर निगम के अधिकारियों को जमकर भला-बुरा कहा। वे लोगों से कह रहे हैं कि इन ‘सा....’ को पीटते क्‍यों नहीं हैं, घेर कर पीटिये। ये सब ‘सा....’ कभी नहीं सुधरेंगे। ये नजारा उस समय सामने आया है जब इंदौर के भाजपा विधायक ने नगर निगम के अधिकारियों को बैट से पीटने के बाद उनकी हालत गंभीर हो गई। उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। सरेराह ऐसी पिटाई से विधायक को जेल की हवा खानी पड़ी। इसी बीच गोरखपुर के भाजपा विधायक और पेशे से बाल रोग विशेषज्ञ डा. राधा मोहन दास अग्रवाल नंदानगर और सैनिक विहार कालोनी में चल रहे पाइप लाइन विस्‍तार का निरीक्षण करने पहुंचे। नगर निगम के अंतर्गत आने वाले जल निगम के अधिकारियों द्वारा जगह-जगह गड्ढे खोदे जाने से आए दिन दुर्घटनाएं और आमजन को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं स्थानीय लोगों की ओर से मौके पर पहुंचे विधायक डा. राधा मोहन दास अग्रवाल से एक पीडि़त ने बताय कि गड्ढे में गिरकर उसकी मां के हाथ फ्रेक्टर हो गया। इतना सुनते ही नगर विधायक डा. राधा मोहन दास अग्रवाल को गुस्‍सा आ गया। वे जल निगम के एक्सईएन और जेई को सबके सामने ही खरी-खोटी सुनाने लगे। वे स्थानीय लोगों से कहने लगे कि इन लोगों के ऊपर एफआईआर क्यों नहीं कराते। जब जेल में जाएंगे तो दिमाग ठिकाने आ जाएगा। इस दौरान वे उन अधिकारियों को गाली से भी नवाजने से नहीं चूके। डा. राधामोहन दास अग्रवाल साल 2002 में हिन्‍दू महासभा से विधायक चुने गए। इसके बाद वे लगातार तीन बार से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर सदन पहुंचे हैं। वे साल 2012 में भाजपा विधानमंडल दल के प्रतिपक्ष के नेता भी रहे हैं। डा. राधामोहन दास अग्रवाल का विवादों से पुराना नाता रहा है। वे गोरखपुर में तैनात रहीं आईपीएस अधिकारी और सीओ गोरखनाथ रही चारु निगम को सरेआम बेइज्‍जत करने को लेकर चर्चा में आए थे। उस दौरान इनकी फटकार से वे भीड़ में ही रो दी थीं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ा एक्शन, 2 आरोपियों की 65 लाख की संपत्ति कुर्क
रामपुर: गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ा एक्शन, 2 आरोपियों की 65 लाख की संपत्ति कुर्क
UP पंचायत चुनाव पर सपा का BJP पर हमला, कहा- हार के डर से टाले चुनाव
UP पंचायत चुनाव पर सपा का BJP पर हमला, कहा- हार के डर से टाले चुनाव
'दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर लगे रोक', अंकिता भंडारी के माता-पिता का धरना
'दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर लगे रोक', अंकिता भंडारी के माता-पिता का धरना
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget