एक्सप्लोरर

मिर्जापुर: उद्घाटन के 15 दिन बाद ही हरसिंहपुर-विंध्याचल पीपा पुल धंसा, BJP विधायक बोले- छवि हो रही खराब

Mirzapur News: विभाग की ओर से सफाई दी जा रही है कि पानी का स्तर बढ़ने के कारण पीपा नहीं डाला जा पा रहा है, जिससे पुल को सही तरीके से स्थापित करने में दिक्कत आ रही है.

मिर्जापुर में हाल ही में उद्घाटन किया गया प्लाटून पुल महज 15 दिनों के भीतर ही क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल है. यह पुल हरसिंहपुर और विंध्याचल धाम को जोड़ता है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसी रास्ते से दर्शन के लिए आते-जाते हैं. पुल के क्षतिग्रस्त होने के बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर इसे पार करने को मजबूर हैं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है.

बताया जा रहा है कि इस पुल का उद्घाटन करीब 15 दिन पहले ही विधायक रत्नाकर मिश्रा द्वारा किया गया था. इतने कम समय में पुल का खराब हो जाना निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह भ्रष्टाचार का परिणाम है और निर्माण में मानकों का पालन नहीं किया गया.

इस मामले पर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने कड़ी नाराजगी जताई है. उन्होंने संबंधित विभाग को फटकार लगाते हुए कहा कि इस तरह की लापरवाही से सरकार और उनकी छवि खराब हो रही है. उन्होंने अधिकारियों को तुरंत पुल की मरम्मत या पुनर्निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं. साथ ही बताया कि एक्सईएन (कार्यपालक अभियंता) को इस मामले में सख्त चेतावनी दी गई है.

विभाग की ओर से सफाई दी जा रही है कि पानी का स्तर बढ़ने के कारण पीपा नहीं डाला जा पा रहा है, जिससे पुल को सही तरीके से स्थापित करने में दिक्कत आ रही है. हालांकि, इस तर्क से लोग संतुष्ट नहीं हैं.

वहीं, इस पूरे मामले को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है और विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं. इसके जवाब में विधायक ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारें भी अपने कार्यकाल में स्थायी समाधान नहीं दे सकीं. फिलहाल, क्षतिग्रस्त पुल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे प्रशासन पर जल्द कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है.

Raebareli News: 'ऐसे अधिकारी नहीं चाहिए...', बिजली विभाग में घूसखोरी पर भड़के BJP विधायक, SDM के सामने खोली पोल

अनुज श्रीवास्तव साल 2005 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल हैं. हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी गहरी समझ है. अपने पेशे के साथ-साथ उन्हें सामाजिक कार्यों में विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget