एक्सप्लोरर

खुले में शौच गई नाबालिग से गैंगरेप, बरेली के CO ने कर दी पहचान उजागर

बरेली में तैनात फरीदपुर सीओ रामानंद राय ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की खुलेआम धज्जियां उठाई हैं। जहां उन्होंने एक नाबालिग गैंगरेप पीड़िता की पहचान उजागर कर दी है। 14 साल की गैंगरेप पीड़िता का नाम , पिता का नाम और गांव का नाम सब उजागर कर दिया गया। बता दें कि फरीदपुर में 14 साल की किशोरी के साथ दो लड़को ने गैंगरेप किया, जिसकी शिकायत दर्ज कराने पीड़ित परिवार थाने पहुंचा था।

बरेली, एबीपी गंगा। सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेश है कि 14 साल की नाबालिग रेप पीड़िता की पहचान उजागर नहीं की जाएगी। उसके बावजूद पुलिस अफसर कोर्ट के आदेश की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आ रहे। ताजा मामला बरेली का है, जहां फरीदपुर सर्किल में तैनात सीओ रामानंद राय ने एक रेप पीड़िता की पहचान उजागर कर दी। किशोरी के साथ आज सुबह दो लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था।

बरेली के फरीदपुर थाने में दुपट्टे से मुंह छिपाए खड़ी रेप पीड़िता की हम आपको पहचान नहीं बता सकते, भले ही सीओ ने अपने बयान में पीड़िता की पहचान उजागर कर दी हो। एबीपी गंगा देश की सर्वोच्च अदालत का सम्मान करता है और उसके आदेश का पालन करते हुए हम सीओ के उस बयान का भी जिक्र यहां नहीं करेंगे। भले ही सीओ रामानंद राय अपनी जिम्मेदारी न निभाएं, लेकिन हम एक जिम्मेदार न्यूज चैनल हैं और हम किसी भी रेप पीड़िता की पहचान उजागर नहीं करते हैं।

दरअसल, आज सुबह फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी शौच के लिए खेत में गई थी, जहां गांव के ही दो युवकों ने उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। जिसके बाद पीड़िता अपने पिता के साथ थाने पहुंची और सीओ फरीदपुर रामानंद राय को अपने साथ हुई गैंगरेप की घटना के बारे में बताया। जिसके बाद सीओ ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए और फरीदपुर में पास्को एक्ट और धारा 376 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई। सीओ का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, हालांकि सीओ का कहना है कि पीड़िता के साथ एक लड़के ने ही रेप किया है।

वहीं, थाने पहुंचे पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी बेटी खेत पर शौच को जा रही थी, तभी गांव के ही अर्जुन व सत्यप्रकाश ने किशोरी को जबरन उठाकर बाइक से दूसरे गांव के खेत ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख पुकार सुनकर रास्ते से निकल रहे उसके चचरे भाई ने जाकर देखा तो, वहां उसकी बहन थी। बहन को इस हालत में देखकर भाई दंग रह गया। किशोरी के भाई को देखकर आरोपी दुष्कर्म के बाद मौके से फरार हो गए। परिजनों ने आरोपी अर्जुन व सत्यप्रकाश के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। परिजनों की तहरीर पर फरीदपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश भी दी, लेकिन आरोपी नही मिला।

यहां गंभीर सवाल ये है कि रेप के कई ऐसे केस देखे गए हैं, जहां खुले में शौच जाते वक्त लड़किया दुष्कर्म का शिकार बनी हैं। इससे साफ है कि सरकार कितने भी दावे कर ले की सभी गांव ओडीएफ घोषित हो चुके हैं, सभी जगह शौचालय बन गए है, लेकिन हकीकत आपके सामने है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget