एक्सप्लोरर

फतेहपुर: खेत में मिला नाबालिग छात्रा का शव, परिजनों ने जताई रेप के बाद हत्या की आशंका

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में नाबालिग छात्रा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. परिजनों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है.

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. ताजा मामला फतेहपुर जिले में मलवां थाना क्षेत्र से सामने आया है. यहां एक गांव में एक नाबालिग छात्रा की गला घोंटकर हत्या कर दी गई. छात्रा का शव खेत में मिला. परिजनों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है.

खेत से बरामद किया गया शव पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रशांत वर्मा ने बृहस्पतिवार को बताया कि मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की देर रात करीब नौ बजे 17 वर्षीय छात्रा का शव गांव के किनारे खेत से बरामद किया गया है. प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि लड़की के दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है. उन्होंने बताया कि छात्रा के परिजन रेप के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं. पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा कि दुष्कर्म हुआ या नहीं.

एक युवक गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस सिलसिले में लड़की के पिता की तहरीर पर हत्या का नामजद मुकदमा दर्जकर मकनपुर गांव के रहने वाले युवक आदित्य रैदास (23) को गिरफ्तार कर लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. वर्मा ने बताया कि लड़की करीब सात बजे शाम को शौच के लिए चाची के घर गई थी, काफी देर तक उसके घर वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश की और खेत में शव पाए जाने पर पुलिस को सूचना दी थी.

गांव में फोर्स तैनात पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद गांव में ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पीएसी और तीन थानों के पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें:

कानपुर: सुबह से शाम तक थाने में बैठी रही गैंगरेप पीड़िता, पुलिस ने नहीं लिखी FIR

रेप के आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद को SC से बड़ा झटका, नहीं मिलेगी पीड़िता के बयान की कॉपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता हत्याकांड के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, 3 बार बदले सरकारी वकील
अंकिता हत्याकांड के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, 3 बार बदले सरकारी वकील
आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत
SIT रिपोर्ट के बीच राम मंदिर पहुंचे डॉ. अनिल मिश्रा, रामभक्तों ने किया स्वागत
SIT रिपोर्ट के बीच राम मंदिर पहुंचे डॉ. अनिल मिश्रा, रामभक्तों ने किया स्वागत

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget