एक्सप्लोरर

उन्नाव: बिजली का तार बना काल, करंट की चपेट में आकर मासूम भाई-बहन की मौत, परिवार में मचा कोहराम

उन्नाव में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. यहां एक परिवार में भाई-बहन की मौत करंट लगने से हो गई. इस खबर से माता-पिता बदहवाश हो गये. पूरे गांव में मातम पसर गया.

उन्नाव. उन्नाव के फतेहपुर चौरासी से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां एक घर में करंट की चपेट में आकर मासूम भाई-बहन की मौत हो गई. परिवार में कोहराम मचा है. वहीं, गांव की गलियों में भी मातम पसरा हुआ है. हर कोई अनहोनी घटना से स्तब्ध हो गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया. माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं, ढांढस बंधाने वालों की भीड़ लगी रही.

तार की चपेट में आये बच्चे

आपको बता दें कि फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के भोलापुरवा गांव के रहने वाले महेश कुमार का चार वर्षीय पुत्र विकास व 6 वर्षीय पुत्री सविता शनिवार की रात माता पिता के साथ छत पर सो रहे थे. रविवार सुबह माता-पिता जल्दी उठकर नीचे उतर आए. जबकि बच्चे करीब 6 बजे सोकर उठने के बाद छत से नीचे उतर रहे थे, तभी जीने के पास से घर को आये विद्युत केबल के सपोर्टिंग वायर में आ रहे करंट की चपेट में आकर दोनों बुरी तरह से झुलस गए. बच्चों की चीख पुकार सुनकर परिजनों ने आनन फानन में विद्युत आपूर्ति बंद कर बच्चों को तार से अलग किया और गंभीर हालत में अस्पताल ले ही जा रहे थे, लेकिन घर से चन्द दूरी पर ही बच्चों ने दम तोड़ दिया.

परिवार में कोहराम मचा

दो बच्चों की एक साथ हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया. सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए. पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा. पीएम के बाद बच्चों के शव उनके परिवार वालों को सौंप दिये गये. एक ही आंगन में दो मासूमों की अर्थियां देख हर किसी की आंख नम हो गई. वहीं, माता पिता बदहवाश हुए जा रहे थे. ढांढस बंधाने वालों का तांता लगा रहा. सीओ सफीपुर ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचीं.

ये भी पढ़ें.

Hathras Case: सीबीआई की टीम जांच के लिये हाथरस पहुंची, स्थानीय प्रशासन से मांगे दस्तावेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् के विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् का विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget