एक्सप्लोरर

UP Politics: संजय निषाद का बड़ा दावा, कहा- मुस्लिम वोटर अब हमारे हैं, बताया किसके नेतृत्व में लड़ेंगे 2024 चुनाव

UP News: निषाद पार्टी प्रमुख संजय निषाद ने भदोही का दौरा किया और आम चुनाव को देखते हुए अपने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि आम चुनाव भी पीएम मोदी के नेतृत्व में लड़ेंगे.

UP Politics News: निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद (Sanjay Nishad) ने भदोही (Bhadohi) दौरे पर पार्टी नेताओं और कार्यकताओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस सब खत्म होने के कगार पर हैं और अगले चुनाव में उनका सफाया हो जाएगा. सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के पश्चिम बंगाल दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय निषाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी से मुस्लिम दूर हो रहे हैं वे भी अब हमारे हैं. आगामी 2024 लोकसभा चुनाव नरेंद्र मोदी के नेतृत्व फिर लड़ेंगे और जीतेंगे.

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने आए संजय निषाद ने कहा कि बसपा, सपा, कांग्रेस सब खत्म होने की कगार पर है और आगामी चुनाव में उनका सफाया हो जाएगा. संजय निषाद ने कहा कि हमने जिसका साथ छोड़ा उनका अस्तित्व ही खतरे में पड़ गया है, हमें सभी पार्टियों ने धोखा दिया है. बीजेपी के नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने हमारा साथ दिया और लगातार जीत रहे हैं और आगे भी जीतते रहेंगे.

देश के एक-एक व्यक्ति के खून में राष्ट्रवाद- संजय निषाद
वहीं, मीडिया से मुखातिब होते हुए बीजेपी की सहयोगी पार्टी निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के 'यादव जितना जातिवादी है उतना राष्ट्रवादी भी है' के बयान से एक कदम आगे बढ़ते हुए कहा कि राष्ट्रवाद इस देश के एक-एक व्यक्ति के खून में है जो भी हिंदुत्व की विचारधारा पर चलता है वह ही राष्ट्रवादी है और हिंदू ही राष्ट्रवादी है. 

सपा ने मुस्लिमों को ठगा- संजय निषाद
वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा पश्चिम बंगाल जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं संग सम्मेलन किए जाने पर मंत्री संजय निषाद ने कहा कि वह अपनी असली विचारधारा से दूर हो गए हैं. उनकी पार्टी यादवों और मुस्लिमों के लिए बनी थी लेकिन मुस्लिमों को धोखा देकर केवल वोट लिया और उनके लिए कुछ किया नहीं. वैसे ही यादवों का हाल हुआ, इसलिए धीरे धीरे खत्म हो रहे हैं. पश्चिम बंगाल में ममता मुस्लिमों के सहारे ही चुनाव जीत रही है वहां अखिलेश की दाल नहीं गलने वाली है और यूपी में मुस्लिम को ठगा है इसलिए वे भी अब धीरे-धीरे हमारे साथ आ रहे हैं. 

ये भी पढे़ं -

UP Politics: जयंत चौधरी और अखिलेश यादव के गठबंधन वाले बयान पर क्यों चुप हैं पल्लवी पटेल? जानिए वजह

रोहित कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. यहां की राजनीतिक, समाजिक और क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस समेत अन्य बड़े संस्थानों में काम किया है. उन्हें प्रिंट और टीवी पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है. इसके साथ ही, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत
योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत
'सपा के कार्यकाल में नकल...', सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर पलटवार
'सपा के कार्यकाल में नकल...', सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर पलटवार
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर खास आयोजन, CM योगी होंगे शामिल
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर खास आयोजन, CM योगी होंगे शामिल
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget