एक्सप्लोरर

क्या कैबिनेट से बाहर निकाले जाएंगे मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल? इस वजह से अटकलों को मिला बल

मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने विपक्षी विधायकों के साथ बहस के दौरान आपत्तिजनक शब्द भी कहे थे. मंत्री पहले ही अपनी टिप्पणी पर माफी मांग चुके हैं. प्रदेश नेतृत्व उन्हें संयम बरतने का निर्देश दे चुका है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड मंत्रिमंडल से प्रेमचंद अग्रवाल को हटाए जाने की अटकलों ने उस समय और जोर पकड़ लिया जब भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने विधानसभा में राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों के खिलाफ मंत्री के हालिया बयान को ‘‘दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण’’ बताया. बलूनी पौड़ी गढ़वाल से भाजपा सांसद भी हैं.

बलूनी ने शुक्रवार को कोटद्वार में एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘पूरा मामला बहुत ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण रहा है. मैं पार्टी का मुख्य प्रवक्ता हूं और मुझे मर्यादा बनाये रखनी है. लेकिन मैंने उचित मंचों पर इस मामले को मजबूती से उठाकर अपना कर्तव्य निभाया है.’’ पिछले महीने के अंत में सदन के बजट सत्र के दौरान अग्रवाल की टिप्पणी से लोगों, विशेषकर राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों के लोग, आक्रोशित हो उठे थे. 

इस टिप्पणी के कारण विरोध प्रदर्शन भी हुए और उनके पुतले भी जलाए गए. बजट सत्र के दौरान अग्रवाल ने कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट द्वारा उन पर की गई टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्होंने उत्तराखंड के राज्य के दर्जे की लड़ाई यह देखने के लिए नहीं लड़ी थी कि एक दिन 'पहाड़ी' और 'देसी' के बीच विभाजन पैदा हो जाएगा.

यूपी बोर्ड परीक्षा 2025: प्रिंसिपल के घर में प्रश्नपत्र हल करने के मामले में 9 महिलाओं समेत 19 गिरफ्तार

माफी मांग चुके हैं कैबिनेट मंत्री
मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने विपक्षी विधायकों के साथ बहस के दौरान आपत्तिजनक शब्द भी कहे थे. वैसे मंत्री पहले ही अपनी टिप्पणी को लेकर माफी मांग चुके हैं और प्रदेश भाजपा नेतृत्व उन्हें तलब कर संयम बरतने का निर्देश दे चुका है. उत्तराखंड सरकार में अग्रवाल के पास वित्त एवं संसदीय कार्य जैसे अहम विभाग हैं. बता दें कि राज्य में उनके इस बयान पर सियासी बवाल मचा हुआ है.

कांग्रेस नेता कई जगहों पर उनके इस बयान का लगातार विरोध कर रहे हैं. हालांकि उन्हें हटाया जाएगा या नहीं, अभी तक यह आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. लेकिन उन्हें हटाए जाने को लेकर तमाम तरह की अटकलें चल रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गठबंधन के सभी रास्ते अभी खुले...', यूपी चुनाव से पहले चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान
'गठबंधन के सभी रास्ते अभी खुले...', यूपी चुनाव से पहले चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान
मुजफ्फरनगर में हेड कांस्टेबल पर फायरिंग, बुलेटप्रूफ जैकेट पर उठे सवाल
मुजफ्फरनगर में हेड कांस्टेबल पर फायरिंग, बुलेटप्रूफ जैकेट पर उठे सवाल
'कांग्रेस बताए, इतना पैसा कहां से आ रहा', रामलीला मैदान रैली पर राजभर का तंज
'कांग्रेस बताए, इतना पैसा कहां से आ रहा', रामलीला मैदान रैली पर राजभर का तंज
फारुख अब्दुल्ला के बयान पर खालिद रशीद की दो टूक, बोले- स्पष्टीकरण दें
फारुख अब्दुल्ला के बयान पर खालिद रशीद की दो टूक, बोले- स्पष्टीकरण दें

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
Embed widget