एक्सप्लोरर

मथुरा में खनन माफिया के लोगों ने किया पुलिस के गश्ती दल पर हमला, दो सिपाही घायल

उत्तर प्रदेश के मथुरा में खनन माफिया ने पुलिस टीम पर हमला किया है. 9 लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शुक्रवार की रात यमुना किनारे गश्त कर रहे दो पुलिस कांस्टेबल पर खनन माफिया के लोगों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया. सिपाहियों की शिकायत पर खननकर्ताओं के गांव में दबिश देकर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य भाग गए. पुलिस उनकी तलाश में जुटी है.

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ये मामला थाना फरह की रैपुरा जाट पुलिस चौकी के क्षेत्र का है जहां शुक्रवार की रात चेतक पुलिस दल के दो सिपाही विशाल और रविंद्र बाइक पर गश्त कर रहे थे. जब वो दोनों आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग से रैपुरा पुल की तरफ जा रहे थे तभी बारिश होने लगी जिससे बचने के लिए वे पुल के नीचे खड़े हो गए.

पुलिस के सिपाहियों ने उसी समय उन्होंने कंजौली घाट से गुजर रहे बालू से भरे ट्रैक्टर देखे. पुलिसकर्मी कुछ करते, उससे पहले ही खनन माफिया ने उन दोनों सिपाहियों पर हमला कर दिया. जानकारी दिए जाने पर थाने से मदद लेकर इंस्पेक्टर प्रदीप चौधरी ने माफिया से संबंधित गांव भदाया में रात में ही दबिश देकर अजीत, गोपाल और भेदजीत को पकड़ लिया जबकि अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर गांव से भाग गए.

पुलिस ने घायल सिपाही रविंद्र की तहरीर पर यमुना किनारे कंजौली घाट पर अवैध खनन में संलिप्त 9 लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर बाकियों की तलाश शुरु कर दी है.

यह भी पढ़ें:

बेटे विनायक के भारत आने पर होगा चेतन चौहान का अंतिम संस्कार, सीएम योगी ने जताया दुख

सुदीक्षा भाटी केस में दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कहा- नहीं हुई छेड़छाड़, सड़क हादसे में गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले- 'यूपी में माफियाराज खत्म, अब कानून का राज'
CM योगी बोले- 'यूपी में माफियाराज खत्म, अब कानून का राज'
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget