एक्सप्लोरर

मिल्कीपुर की जीत से अतिउत्साहित बीजेपी विधायक बोले- अवधेश प्रसाद पागल हो गए हैं

मिल्कीपुर उपचुनाव में मिली जीत के बाद बस्ती से बीजेपी विधायक अजय सिंह ने कहा कि- सपा सांसद अवधेश प्रसाद पागल हो गए हैं. दावा किया कि, आज फैजाबाद में चुनाव हो जाए तो बीजेपी रिकॉर्ड वोटों से जीतेगी.

UP Politics: मिल्कीपुर उपचुनाव में मिली जीत के बाद बस्ती जनपद के हरैया विधानसभा से भाजपा विधायक अजय सिंह (Ajay Kumar Singh) ने विपक्ष पर बड़ा सियासी हमला बोला है. बीजेपी विधायक ने कहा कि अयोध्या (फैजाबाद) सांसद अवधेश प्रसाद (Awadhesh Prasad) का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है, वे सपा की हार के बाद पागल से हो गए है. जिसका प्रमाण हार के बाद सपा को जिताने का उनका एक वीडियो है. बीजेपी नेता ने कहा, भगवान राम और हिंदुत्व का विरोध अब विपक्ष को भारी पड़ रहा है, आने वाले समय में सपा और कांग्रेस की राजनीति खतरे में लड़ने वाली है. साथ ही दावा किया कि अभी भाजपा देश के 21 राज्यों के है और इसके बाद मोदी की गारंटी अब बाकी बचे प्रदेशों में भी देखने को मिलेगी.

भाजपा विधायक अजय सिंह ने कहा कि झूठ के बल पर अरविंद केजरीवाल ने 10 साल तक दिल्ली की जनता पर अपना राज किया, मगर उनका झूठ बेनकाब हो चुका है. जनता ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और उनके नेताओं को सिरे से नकार दिया है. कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो वादा किया है उसे पूरा करेगी. सबसे बड़ा मुद्दा गंदी हो चुकी यमुना नदी है, जिसे रिवर फ्रंट के माध्यम से अविरल किया जाएगा. केजरीवाल ने वादा किया था कि यमुना नदी का अविरल करने के बाद ही जनता के बीच जाएंगे लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए और जनता ने उन्हें नकार दिया. आरोप लगाया कि केजरीवाल ने अपना शीश महल बनाने के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च कर दिए. 

अयोध्या की जनता ने सुधारी गलती
अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर मिली प्रचंड जीत को लेकर विधायक अजय सिंह ने कहा, "1951 के बाद अभी तक की सबसे बड़ी जीत बीजेपी को मिली है, इसी अयोध्या की जनता ने अपनी गलती सुधारते हुए अयोध्या की सभी विधानसभा में जीते हुए वोटो से 7 हजार अधिक वोट से जीत दर्ज किया है. अयोध्या की जनता ने स्वीकार किया कि उनसे गलती हुई थी कि उन्होंने लोकसभा में समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद को जिताकर लोकसभा का सांसद चुना था जिससे अयोध्या हारने के बाद बीजेपी पूरे देश में शर्मसार हो गई थी.

इस बार जनता ने सबक लेते हुए मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी को प्रचंड वोट दिया. साथ ही दावा किया कि अगर आज अयोध्या लोकसभा सीट पर चुनाव हो जाए तो बीजेपी इतने वोटो से जीतेगी जो रिकॉर्ड बनेगा. वहीं अवधेश प्रसाद को राजनीति से संन्यास लेने की सलाह देते हुए कहा कि अब उनका मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है, इसलिए बयान दे रहे हैं. क्योंकि उनकी उम्र बहुत ज्यादा हो गई है और अब उन्हें लोकसभा से इस्तीफा दे देना चाहिए.

ये भी पढ़ें: महाकुंभ: धर्म संसद में पास हुआ प्रस्ताव- राहुल गांधी को हिंदू धर्म से करें बाहर, शंकराचार्य ने लगाए ये आरोप

'देश का इस्लामीकरण कराना चाहते हैं अखिलेश'
महाकुंभ को लेकर चल रही राजनीति को लेकर कहा कि कुंभ आज का कोई आयोजन नहीं है बल्कि यह सदियों से चला आ रहा है, कुंभ सनातन परंपरा है न कि यह सरकार का कोई आयोजन है, वेद शास्त्रों में कुंभ का वर्णन है, हिंदुओं की भावनाओं से खेलने वाले सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को भारी परिणाम भुगतना पड़ रहा है, 16 पर्सेंट को खुश करने के लिए हिंदू के खिलाफ बोलते है और ये हमला हिंदू संस्कृति के खिलाफ है, जिसका परिणाम हाल में हुए चुनाव के नतीजे है. कहा यादव जैसे कट्टर हिंदू कोई नहीं है मगर अखिलेश यादव, यादवों को भी इस्लाम कबूल करवाना चाहते है और देश का भी इस्लामीकरण करना चाहते है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget