एक्सप्लोरर

मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन, जानें क्या है मांग

Milkipur Bypoll 2025: यूपी के मिल्कीपुर में 5 फरवरी को चुनाव होने जा रहा है, नवंबर के महीने में हुए 9 सीटों के उपचुनाव के साथ मिल्कीपुर को लेकर कोर्ट में पड़ी याचिका के कारण चुनाव नहीं हो पाया था.

Milkipur By Election 2025: उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी ने मतदान के दिन सभी मिल्कीपुर के 414 पुलिस स्टेशनों की वेबकास्टिंग कराने की मांग चुनाव आयोग के सामने रख दी है. पार्टी ने चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपते हुए कहा है कि वेब कास्टिंग का लिंक सभी प्रत्याशियों और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को मुहैया कराया जाए, जिससे मतदान के दिन पोलिंग स्टेशन पर होने वाली घटनाओं और गड़बड़ियों की जानकारी प्रत्याशियों और दलों को मिल सके.

बता दें कि मतदान के दिन पोलिंग स्टेशनों की वेबकास्टिंग का लिंक प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और डीएम को दिया जाता है और अधिकारी उस दिन पोलिंग स्टेशनों पर होने वाली घटनाओं को वेब कास्टिंग के माध्यम से देखते हैं. इसी बाबत सपा ने कहा है कि प्रत्याशियों के साथ मान्यता प्राप्त दलों को भी वेब कास्टिंग का लिंक दिया जाए. सपा ने कहा है कि वेब कास्टिंग का लिंक ना मिलने से उन्हें पोलिंग गड़बड़ियों की जानकारी नहीं मिल पाती है.

मिल्कीपुर में 5 फरवरी को चुनाव होने जा रहा है, नवंबर के महीने में हुए 9 सीटों के उपचुनाव के साथ मिल्कीपुर को लेकर कोर्ट में पड़ी याचिका के कारण चुनाव नहीं हो पाया था. उन 9 सीटों में से 7 सीटें भारतीय जनता पार्टी ने जीत ली थीं, जिस पर समाजवादी पार्टी ने कई जगहों पर गड़बड़ी का आरोप लगाया था. इसी को देखते हुए अब समाजवादी पार्टी मिल्कीपुर को लेकर वेबकास्टिंग की मांग कर रही है, जिससे प्रत्याशी ओर पार्टी उस लिंक के माध्यम हर पोलिंग बूथ पर निगरानी रख सकें.

अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर साल 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा के अवधेश प्रसाद ने जीत दर्ज की थी. फिर साल 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें अयोध्या (फैजाबाद) सीट से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया और इस सीट पर अवधेश प्रसाद ने जीत हासिल की. इसके बाद यह विधानसभा सीट खाली हुई और अब 5 फरवरी 2025 को इस सीट पर मतदान होगा. 

महाकुंभ से यूपी सरकार होगी मालामाल! CM योगी ने बता दिया सरकारी खजाने में कितनी होगी कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget