एक्सप्लोरर

यूपी के मिर्जापुर से सामने आई शर्मनाक घटना, मिड-डे मील के नाम पर बच्‍चों को दी गई नमक-रोटी

यूपी के मिर्जापुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है यहां मिड डे मील के नाम पर बच्चों के नमक रोटी बांटने का मामला सामने आया है। मामले में प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है।

मिर्जापुर, एबीपी गंगा। यूपी के मिर्जापुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जिले के एक प्राथमिक स्‍कूल में बच्‍चों को मिड-डे मील के नाम पर नमक और रोटी बांटी गई। बच्‍चों को नमक और रोटी बांटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और मामले की जांच के बाद दो शिक्षकों को सस्‍पेंड कर दिया।

बच्‍चों को नमक रोटी बांटने की घटना मिर्जापुर जिले के जमालपुर ब्‍लॉक के सियूर प्राथमिक विद्यालय में हुई। वीडियो में नजर आ रहा है कि बच्‍चे जमीन पर बैठे हैं और थाली में उन्‍हें मिड-डे मील के रूप में नमक और रोटी दी जा रही है। मामला सामने आने के बाद स्‍थानीय लोगों ने बताया कि इस स्‍कूल में अक्‍सर बच्‍चों को खाने के नाम पर नमक रोटी या नमक और भात (चावल) दिया जाता है।

यूपी के मिर्जापुर से सामने आई शर्मनाक घटना, मिड-डे मील के नाम पर बच्‍चों को दी गई नमक-रोटी

मामले में सख्ती दिखाते हुए जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने बच्‍चों को नमक और रोटी बांटने के आरोपी शिक्षकों मुरारी और अरविंद त्रिपाठी को सस्‍पेंड कर दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी किया गया है। उनका जवाब आने के बाद संतोषजनक उत्‍तर नहीं मिलने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

यूपी के मिर्जापुर से सामने आई शर्मनाक घटना, मिड-डे मील के नाम पर बच्‍चों को दी गई नमक-रोटी

मामले को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि ' मिर्जापुर के एक स्कूल में बच्चों को मिड-डे-मील में नमक रोटी दी जा रही है। ये उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार की व्यवस्था का असल हाल है। जहां सरकारी सुविधाओं की दिन-ब-दिन दुर्गति की जा रही है। बच्चों के साथ हुआ ये व्यवहार बेहद निंदनीय है।'

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और मिर्जापुर के मड़‍िहान सीट से पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी ने मिड-डे मील योजना में हुई लापरवाही के लिए राज्‍य सरकार को जिम्‍मेदार ठहराया है। उन्‍होंने कहा कि जिले के स्‍कूलों में काफी समय मिड-डे मील योजना में धांधली चल रही है। कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्‍होंने मांग की कि इस घटना की निष्‍पक्ष जांच कराई जाए और मासूमों के जीवन से खिलवाड़ करने वाले दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget