एक्सप्लोरर

Meeurapur RLD Candidate मिथलेश पाल बोलीं-  'अब तो बीजेपी की सरकार है, इसलिये जीत पक्की है'

UP ByPolls 2024: मीरापुर सीट से एनडीए प्रत्याशी मिथलेश पाल ने चुनाव प्रचार के दौरान अपनी जीत का दावा किया. मिथलेश पाल ने सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा पर कटाक्ष किया.

Meerapur ByPolls 2024: मीरापुर का विधानसभा उपचुनाव बेहद दिलचस्प होता जा रहा है. सभी दलों के प्रत्याशी अपने बयानों के तीर मीरापुर की रणभूमि में छोड़ रहें हैं. रालोद और बीजेपी गठबंधन प्रत्याशी मिथलेश पाल ने बीएसपी सरकार के दौरान की यादें ताजा कर बसपा को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ा. कहने लगीं कि, 2009 में तो बसपा की सरकार थी मैं तब भी चुनाव जीत गई थी. अब तो बीजेपी की सरकार है इसलिए जीत पक्की है. उन्होंने सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा को लेकर भी कटाक्ष किया है.

तमाम दावेदारों को पीछे छोड़कर रालोद से टिकट की रेस जीतने वाली मिथलेश पाल मोरना विधासभा सीट से 2009 में विधानसभा उपचुनाव जीती थी. अब मोरना सीट ही मीरापुर के नाम से जानी जाती है. अपनी उपलब्धियां गिनवाते गिनवाते वो फ्लैशबैक में पहुंच गई. कहने लगी मुकाबला किसी से नहीं है. 2009 में तो बसपा की सरकार थी. चारों तरफ से बसपा के मंत्रियों ने घेराबंदी कर रखी थी कि मैं चुनाव ना जीत पाउं, लेकिन जनता का आशीर्वाद मेरे साथ था और तमाम मंत्रियों की घेराबंदी तोड़कर मैं विधायक बन गई थी. इस बार तो बीजेपी की सरकार है तो जीत इस बार भी पक्की है.

'जनता की आवाज भगवान को भी करनी पड़ती है स्वीकार'
मिथलेश पाल पूर्व विधायक भी रहीं हैं. इलाके से वाकिफ भी हैं. जनता पर भूरा भरोसा जता रहीं हैं. कहती हैं कि, जनता की आवाज को भगवान भी स्वीकार करता है. सभी पार्टियां मैंदान हैं और सभी प्रत्याशी अच्छा चुनाव लड़ रहें हैं, लेकिन चुनाव वो जीतेगा जिसे जनता का आशीर्वाद मिलेगा और जनता जिसे वोट और सपोर्ट करेगी. 

मिथलेश पाल ने कहा कि, मैने विधायक रहते हुए बहुत विकास कराया था, इसलिए जनता ने हमारा विकास देखा है और जनता इसलिए मुझे चुनाव जिताएगी. कहने को कोई कुछ भी कह सकता है, लेकिन जब चुनावी नतीजे आएंगे तक पता चल जाएगा कि आखिर जनता किसके साथ रही और किसके खिलाफ.

सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा पर बोला हमला
रालोद बीजेपी गठबंधन की प्रत्याशी मिथलेश पाल से जैसे ही सुम्बुल राणा का नाम लिया गया, वैसे ही उन्होंने सुम्बुल राणा पर कटाक्ष कर दिया. कहने लगी एक महिला पर्दे में रहती है और एक महिला लोगों हमेशा बीच तो जनता किसे लाइक करेगी. एक घर में जूते बाहर उतारकर दाखिल होना पड़ता है जबकि मेरे घर में सीधी एंट्री है. लोगों को जो आसानी से मिल जाए और उनके काम आए जनता उसे ही चुनाव जिताती है.

मीरापुर विधानसभा उपचुनाव में रालोद बीजेपी प्रत्याशी मिथलेश पाल ने अपनी प्राथमिकताएं भी गिनवा दी. कहने लगीं मीरापुर के खादर में लड़कियों के लिए डिग्री कॉलेज बनवाना है, महिलाओं के लिए कई विकास के बड़े काम करने हैं, ताकि वो आगे बढ़ सकें. बोलीं, जब मैं विधायक थी तो मैने बिजली के क्षेत्र में काफी काम कराया, सड़कों का निर्माण भी कराया. जो काम अधूरे रह गए थे इस बार जीतकर उनको कर लूंगी. जब ये पूछा गया कि मुकाबला किससे है तो कहने लगी मुकाबला किसी से नहीं है मेरा, जनता तय करेगी कि किससे मुकाबला है.

ये भी पढे़ं: UP ByPolls 2024: मीरापुर उपचुनाव में मुजफ्फरनगर दंगे की एंट्री, योगी के मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने पूर्व सांसद कादिर राणा को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में विवाहिता की मौत पर बवाल, पति समेत 5 पर दहेज हत्या का आरोप
बाराबंकी में विवाहिता की मौत पर बवाल, पति समेत 5 पर दहेज हत्या का आरोप
यूपी में कोहरे ने दी दस्तक, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें आज का मौसम
यूपी में कोहरे ने दी दस्तक, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें आज का मौसम
मौत के एक साल बाद BJP की टीम में बनाया पदाधिकारी, लिस्ट जारी होत ही बवाल
मौत के एक साल बाद BJP की टीम में बनाया पदाधिकारी, लिस्ट जारी होत ही बवाल
मुजफ्फरनगर में खेलते वक्त 10 साल के छात्र की थमी सांसें, कार्डियक अरेस्ट से मौत!
मुजफ्फरनगर में खेलते वक्त 10 साल के छात्र की थमी सांसें, कार्डियक अरेस्ट से मौत!

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शराब व्यापारियों ने सोनम वांगचुक को लताड़ा, कहा- 'खुद भी वाइन बनाते हैं'
शराब व्यापारियों ने सोनम वांगचुक को लताड़ा, कहा- 'खुद भी वाइन बनाते हैं'
यूपी में कोहरे ने दी दस्तक, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें आज का मौसम
यूपी में कोहरे ने दी दस्तक, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें आज का मौसम
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
मौत के एक साल बाद BJP की टीम में बनाया पदाधिकारी, लिस्ट जारी होत ही बवाल
मौत के एक साल बाद BJP की टीम में बनाया पदाधिकारी, लिस्ट जारी होत ही बवाल
AICTE New Schemes 2026-27: इंजीनियरिंग और टेक्निकल संस्थानों में मिलेगी आर्थिक मदद, देखें AICTE की 4 नई योजनाएं
इंजीनियरिंग और टेक्निकल संस्थानों में मिलेगी आर्थिक मदद, देखें AICTE की 4 नई योजनाएं
माइनस 30 डिग्री में लद्दाख के लाइनमैन का जज्बा, वीडियो देख रो देंगे आप
माइनस 30 डिग्री में लद्दाख के लाइनमैन का जज्बा, वीडियो देख रो देंगे आप
Embed widget