एक्सप्लोरर

मेरठ: निकाह के लिए दिखाई बेटी, फिर 45 साल की विधवा मां से कर दी शादी, थाने पहुंचा युवक

UP News: मेरठ में युवक के साथ हुआ धोखा, निकाह के लिए दिखाई गई लड़की दिखाई फिर उस बेटी की विधवा मां से शादी कर दी गई. युवक ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

Meerut News: मेरठ में एक खबर इस दौरान सुर्खियों में बनी हुई है. मामला ही कुछ ऐसा है, क्योंकि युवक को निकाह के लिए बेटी दिखाई और फिर उस बेटी की विधवा मां से निकाह करा दिया. युवक को जब पता चला कि उसका विधवा महिला से निकाह जबरन करा दिया तो उसने पुलिस का दरवाजा खटखटाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस बात को सुनकर भी हैरान रह गई कि बेटी की बजाय उसकी मां से निकाह करा दिया.

मामला मेरठ के ब्रहमपुरी थाना इलाके के मुमताज नगर का है. यहां रहने वाला अजीम मजदूरी करता है. अजीम का आरोप है कि उसकी भाभी शायदा ने अपनी विधवा बहन ताहिरा की बेटी मनतशा से निकाह कराने की बात कही थी. एक दूसरे से मुलाकात भी कराई गई. 31 मार्च को फाजलपुर में अजीम का निकाह करा दिया गया और उससे निकाह नामा पर साइन भी करा लिए गए.

45 साल की उम्र की महिला से अजीम का हुआ निकाह
निकाह के बाद जब अजीम ने अपनी पत्नी को देखा तो पता चला कि जिस लड़की मनतशा से निकाह कराने की बात तय हुई थी, वो लड़की नहीं बल्कि उसकी मां ताहिरा थी. इसको देखकर अजीम के पैरों के नीचे से जमीन निकल गई. अजीम का कहना है कि उसके भाई और भाभी ने उसके साथ धोखा करा दिया.

अजीम का निकाह जिस महिला ताहिरा से कराया गया, उसकी उम्र करीब 45 साल है, जबकि अजीम की उम्र 24 साल है. अपनी से दोगुनी उम्र की महिला से निकाह होने से अजीम परेशान है. उसका कहना है कि जिस महिला से मेरा निकाह कराया गया, उसकी बेटी मनतशा से निकाह तय कराया गया था, लेकिन उसके साथ धोखा किया गया है.

उसका ये भी आरोप है कि उसपर साथ रहने का दबाव बनाया जा रहा है. अजीम ने इसकी शिकायत पहले ब्रहमपुरी थाना में की, लेकिन जब कोई समाधान नहीं निकला तो उसने फिर एसएसपी के न्याय की गुहार लगाई है.

अजीम के साथ ही रहने पर अड़ी है महिला
अजीम से निकाह करने वाली महिला ताहिरा उसके साथ ही रहने की जिद पर अड़ी हुई है, जबकि अजीम का कहना है कि वो उसके रहना ही नहीं चाहता है, क्योंकि उसके साथ धोखे से निकाह कराया गया है. बेटी दिखाकर मां से निकाह करा दिया गया.

अजीम का आरोप है कि उस पर महिला के साथ रहने का दबाव बनाया जा रहा है और महिला जबरन उसके साथ रहने पर अड़ी हुई है. अजीम ने अपने भाई नदीम और भाभी शायदा के खिलाफ भी शिकायत की है. उसका आरोप है कि उसे धमकियां भी दी जा रही हैं.

बेटी दिखाकर मां से निकाह कराने का मामला बेहद गंभीर है. अजीम के शिकायत पत्र पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. एसपी सिटी मेरठ आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि अजीम का शिकायती पत्र और कुछ कागजात आए हैं, जिसकी जांच की जा रही है, दोनों पक्षों को बुलाया जा रहा है और वार्ता करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- यूपी में ग्रामीण महिलाओं की कमाई के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला, दी जा रही ये ट्रेनिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
लखनऊ: महिला मैनेजर को बैंक के सामने पति ने मारी गोली, आरोपी फरार
लखनऊ: महिला मैनेजर को बैंक के सामने पति ने मारी गोली, आरोपी फरार
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
'हमें पता है ये क्यों आई हैं', PDA चौपाल में महिलाओं पर क्या बोल गए सपा नेता?
'हमें पता है ये क्यों आई हैं', PDA चौपाल में महिलाओं पर क्या बोल गए सपा नेता?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget