एक्सप्लोरर

Meerut: लड़की को छेड़ने पर ग्रामीणों ने दी सजा, मुंह काला कर पेड़ से बांधा, गंजा कर पूरे इलाके में घुमाया

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस ने उन चार लोगों को हिरासत में ले लिया है जो एक युवक को गंजा कर घुमाने में शामिल रहे हैं. पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों से बात की है.

Meerut Crime News: मेरठ (Meerut) के ब्रह्मपुरी क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां लड़की से छेड़छाड़ का आरोप लगाकर कुछ दबंगों ने बीच चौराहे पर युवक को पेड़ से बांधकर पीटा. इसके बाद उसे गंजा (Tonsured) करके मुंह काला करके पूरे इलाके में घुमाया गया. घटना का वीडियो वायरल (Viral Video) होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर चार आरोपियों को हिरासत (Accused Detained) में ले लिया है.

राजस्थान के तात नगर का लखन पिछले काफी समय से ब्रह्मपुरी क्षेत्र में अपने जीजा के पास रह रहा था. लखन का आरोप है कि उसकी बहन का पड़ोस में ही रहने वाले रवि, सोनू और अजय से विवाद चल रहा है. कुछ दिनों पहले लखन की भी आरोपियों के साथ कहासुनी हो गई थी. आरोप है कि इसी के चलते दबंग लखन को घर से उठाकर ले गए और उसकी जमकर पिटाई की. इसके बाद दबंगों ने लखन को हाथ-पैर बांधकर एक पेड़ के पास बिठा दिया. जहां उसे गंजा करके उसका मुंह काला कर दिया गया. बाद में चप्पलों से पीटते हुए पूरे मौहल्ले में उसका जुलूस निकाला गया. उधर, कुछ क्षेत्रवासियों ने इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पीड़ित युवक ने घटना का वीडियो पुलिस को दिखाया और आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर 4 आरोपियों को हिरासत में लिया है. 

आरोपी पक्ष ने पुलिस को दी यह दलील
उधर, आरोपी पक्ष का कहना है कि युवक ने लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी जिसके बाद उसकी पिटाई की गई. साथ ही यह भी कहा कि आरोपी को गंजा करने का रिवाज है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी में जुटी है. एसपी सिटी पीयूष कुमार ने बताया कि मेरठ में एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें कुछ लोग एक युवक के बाल काट रहे थे जांच करने पर पता चला कि है वीडियो मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र का है जिसके बाद वीडियो के आधार पर केस दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस का कहना है कि दूसरे पक्ष ने बताया है कि रिश्ते की एक भतीजी के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की गई थी जिस वजह से उसके बाल काटे गए. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

ये भी पढ़ें-

Varanasi News: बीएचयू अस्पताल में अब 14 घंटे खुलेगा आयुष्मान काउंटर, एक अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
अखिलेश यादव को लगा किसका श्राप! ओम प्रकाश राजभर ने बताया क्यों 9 साल से हैं सत्ता से बाहर?
अखिलेश यादव को लगा किसका श्राप! ओम प्रकाश राजभर ने बताया क्यों 9 साल से हैं सत्ता से बाहर?
'छापा मारना चाहिए...', सपा के पूर्व विधायक के यहां ED रेड पर क्या बोले अखिलेश यादव?
'छापा मारना चाहिए...', सपा के पूर्व विधायक के यहां ED रेड पर क्या बोले अखिलेश यादव?
'जिसने भगवान के दानपात्र को नहीं छोड़ा...', अखिलेश यादव ने चढ़ावा चोरी को लेकर फिर बोला BJP पर हमला
'जिसने भगवान के दानपात्र को नहीं छोड़ा...', अखिलेश यादव ने चढ़ावा चोरी को लेकर फिर बोला BJP पर हमला

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटना वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटना वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Embed widget