एक्सप्लोरर

'डोंट टच मी! कोई आगे बढ़ा तो चाकू से नस काट लूंगी', SSP ऑफिस में हंगामा, पुलिस के हाथ-पैर फूले

Meerut News: मेरठ के एसएसपी दफ्तर में उस वक्त अफ़रा-तफरी मच गई जब एक महिला हाथ में चाकू लेकर परिसर में घुस गई. इसके बाद उसने अपनी कलाई पर चाकू रख दिया और आत्महत्या की धमकी दी.

Meerut News: मेरठ में एसएसपी ऑफिस में उस वक्त बड़ा हंगामा खड़ा हो गया जब एक महिला चाकू लेकर अपने हाथ की नस काटने की धमकी देने लगी. महिला को देखकर पुलिस के भी हाथ पैर फूल गए. महिला बार-बार चेतावनी दे रही थी कि कोई आगे न बढ़े नहीं तो वो अपने हाथ की नस काट लेगी. इस दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. पुलिस ने बड़ी मुश्किल से महिला पर काबू पाया. 

दरअसल एसएसपी मेरठ विपिन ताडा के ऑफिस पर हर रोज फरियादियों का तांता लगा रहता है. इसी बीच सोमवार को एक फरियादी महिला चाकू लेकर ऑफिस में घुस गई और उसने चिल्लाना शुरू कर दिया. महिला ने पहले तो अपने शिकायत पत्रों में आग लगाई और हाथ की कलाई पर चाकू रखकर आत्महत्या की धमकी देने लगी. महिला को इस तरह देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए. 

महिला ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा
ये महिला सोशल समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेणु राणा हैं. पुलिस ने जब इस महिला से चाकू छीनने की कोशिश की रेणु राणा ने कहा- डोंट टच मी यदि कोई भी आगे बढ़ा तो हाथ की नस काट लूंगी...अब मुझे किसी से उम्मीद नहीं है और कोई मेरी सुनने वाला नहीं है, इसलिए अब मरने के सिवाय कोई चारा नहीं बचा है. इसके बाद उसने अपनी कलाई पर चाकू रख लिया. 

जिसके बाद महिला पुलिसकर्मी पीछे हट गई. रेणु ने कहा कि कोई आगे मत आना वरना नस काट लूंगी, जिसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने उसे बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन वो किसी की सुनने को तैयार नहीं थी. इस बीच महिला दारोगा ने उसे बातों में उलझाया और बाकी ने उसे चारों से तरफ से घेरना शुरू कर दिया इसी मौका देखकर उन्होंने महिला के हाथ को पकड़ लिया और उससे चाकू छीन लिया, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर शांत किया गया. 

महिला ने लगाया आरोप
रेणु राणा से जब पूछताछ की गई तो उसने आरोप लगाया कि नौचंदी थाने के दारोगा केके गौतम ने रवि त्रिवेदी, मरजीना, अखलाक और राजेश के साथ मिलकर झूठे मुकदमे में जेल भेज दिया. इसके बाद उनकी बेटी को दर-दर की ठोकरें खानी पड़ी. इसको लेकर कई बार पुलिस अधिकारियों से शिकायत की. लेकिन, किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की. महिला ने कहा कि उसने लखनऊ तक फरियाद लगाई लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई. 

एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने महिला से बात की और उन्हें समझा बुझाकर शांत किया. उन्होंने बताया कि मामला मेरठ नगर निगम की ठेकेदारी से जुड़ा हुआ है, इसलिए मामले की जांच एडीएम सिटी बृजेश कुमार करेंगे.  

मायावती के इस दांव ने कुंदरकी में बिगाड़ा अखिलेश यादव का समीकरण, बीजेपी को होगा फायदा  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
गोंडा के 3 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा लाभ, खाते में आएगी सब्सिडी
गोंडा के 3 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा लाभ, खाते में आएगी सब्सिडी
सुभासपा विधायक ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल, CM योगी को लिखा पत्र
सुभासपा विधायक ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल, CM योगी को लिखा पत्र
'फुटबॉल को बढ़ावा मिलेगा तो बंद हो जाएंगे अस्पताल', बोले मंत्री दयाशंकर सिंह
'फुटबॉल को बढ़ावा मिलेगा तो बंद हो जाएंगे अस्पताल', बोले मंत्री दयाशंकर सिंह

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
6 महीने के गर्भ के अबॉर्शन की मांग, SC ने खारिज की महिला की याचिका, 'पिता के अधिकारों का...?'
6 महीने के गर्भ के अबॉर्शन की मांग, SC ने खारिज की महिला की याचिका, 'पिता के अधिकारों का...?'
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Teak Tree Cultivation: सागवान की खेती कर लाखों कमा सकते हैं आप, ऐसे करें शुरुआत
सागवान की खेती कर लाखों कमा सकते हैं आप, ऐसे करें शुरुआत
Embed widget