एक्सप्लोरर

अमित का गला दबाया, फिर 1 हजार रुपये में खरीदा सांप और बिस्तर पर...

Meerut: मेरठ में सौरभ हत्याकांड लोग अभी भूले भी नहीं थे कि एक बार फिर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी. इस बाद इसे हादसा दिखाने के लिए सांप के डसने का झूठा नाटक किया.

Meerut News: सौरभ हत्याकांड को अभी लोग भूले भी नहीं थे, कि पति को प्रेमी संग मिलकर मारने का एक ओर मामला सामने आया है. एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और फिर इसे एक हादसा साबित करने के लिए सांप के डसने का झूठा नाटक रच डाला. लेकिन पुलिस की मुस्तैदी ने पूरे मामले से पर्दा उठा दिया. फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है.

घटना मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के अकबरपुर सादात गांव की है. रविवार सुबह गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अमित नाम के शख्स की संदिग्ध हालात में मौत की खबर फैली. बताया गया कि अमित की मौत सांप के डसने से हुई है. बिस्तर पर मृत अमित के पास एक जिंदा सांप भी दिखाई दिया, और कहा गया कि अमित को सांप ने 10 बार डसा है. 

मृतक की मां ने पोस्टमार्टम कराने की मांग की
मृतक अमित की मां को अमित की पत्नी रविता पर शक था इसलिए उहोंने अमित के शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की. जब पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया, तो चौंकाने वाला सच सामने आया. रिपोर्ट में मौत का कारण सांप का जहर नहीं, बल्कि दम घुटने से होना पाया गया.

शक के आधार पर पुलिस ने अमित की पत्नी रवीता और उसके प्रेमी अमरदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की. सख्ती से पूछे जाने पर दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उन्होंने बताया कि पहले मिलकर अमित का गला घोंटकर उसकी हत्या की, फिर शव के पास सांप छोड़ दिया ताकि मामला सांप के डसने का लगे. इसके लिए अमरदीप ने एक सपेरे से एक हजार रुपए में सांप खरीदा था. इतना ही नहीं, इन लोगों ने बिस्तर पर पड़े शव के साथ सांप का एक वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, ताकि किसी को शक न हो.

योजना बनाकर ली पति की जान
अमित की शादी 8 साल पहले हुई थी. उनके तीन बच्चे भी है, अमित घरों में टायल लगाने का काम करता है. अमरदीप भी अकबरपुर सादात गांव का है और वो भी टायल लगाने का काम करता है. 8 महीने पहले दोनों संपर्क में आए तब अमरदीप ने अमित के घर आना जाना शुरू किया. इसी दौरान अमरदीप रविता के संपर्क में आया और दोनों आपस में प्रेम करने लगे.

रविता ने अमरदीप को बताया कि अमित उसको परेशान करता है, उसका शोषण करता है. वही अमरदीप का भी पैसों के लेनदेन को लेकर अमित से झगड़ा चल रहा था. इसी के चलते दोनों ने मिल कर अमित की हत्या की योजना बना डाली. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें- वक्फ कानून पर सुप्रीम सुनवाई पर बोले योगी सरकार के मंत्री- अभी इस मसले पर...

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget