एक्सप्लोरर

Meerut News: मेरठ में आवासीय विद्यालय से तीन छात्राएं लापता, छात्राओं की तलाश में जुटी पुलिस

UP News: मेरठ में आवासीय विद्यालय से कक्षा सात की तीन छात्राएं रहस्यमय ढंग से लापता हो गईं. तीनों कंकरखेड़ा, छुर्र गांव और जयभीम नगर इलाके की रहने वाली हैं. जिनकी उम्र 13 से 15 साल के बीच है.

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय से तीन छात्राओं के लापता होने की घटना से खलबली मच गई है. विद्यालय प्रबंधन घटना को छिपने में जुटा रहा. घटना की सूचना मिलते ही डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंच गए और घंटों पूछताछ की. हालांकि अभी तक तीनों लापता छात्राओं का सुराग नहीं मिला है. यह मामला मेरठ के सरूरपुर थाना इलाके के सरूरपुर ब्लॉक में भूनी कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय है. फिलहाल लापता छात्राओं की तलाश की जा रही है.

आवासीय विद्यालय में रहकर पढ़ाई करने वाली कक्षा सात की तीन छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई. गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे पता चला कि तीनों छात्राएं परिसर में नहीं हैं. आरोप है कि विद्यालय प्रबंधन और कर्मचारी मामले को दबाने में जुट रहे. उन्होंने जिले के किसी भी बड़े अफसर को सूचना नहीं दी. रात के वक्त छात्राओं के लापता होने की खबर लीक हो गई, जिसके बाद सनसनी फैल गई.

डीएम ने विद्यालय प्रबंधन से की पूछताछ
चूंकि मामला बेहद गंभीर था तो मेरठ डीएम डॉ वीके सिंह और एसएसपी डॉ विपिन ताडा भी कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पहुंच गए. यहां प्रबंधन से घंटों पूछताछ भी की गई. इसको लेकर कई टीम भी गठित कर दी गईं हैं. मामला छात्राओं से जुड़ा हुआ है इसलिए भी अधिकारी पूरी गंभीरता से मामले की जांच में जुटे हैं. काफी पूछताछ के बाद भी तस्वीर साफ नहीं हो पाई कि आखिर छात्राएं हैं कहां. जब कस्तूरबा विद्यालय के स्टाफ से अफसरों ने जवाब तलब किया तो वो बगले झांकने लगे.

उधर इस घटना की सूचना मिलते ही बजरंग दल और हिन्दू संगठनों के लोग भी मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया. विद्यालय प्रबंधन पर कई गंभीर आरोप भी लगाए गए. जिला पंचायत सदस्य अनिकेत भारद्वाज और हिंदूवादी नेता अभिषेक चौहान का कहना है कि प्रबंधन की घोर लापरवाही है और लापरवाह अधिकारी निलंबित हों और छात्राओं को जल्द से जल्द बरामद किया जाए. बीएसए आशा चौधरी की भी इसमें बड़ी लापरवाही सामने आ रही है.

इस मामले पर मेरठ के डीएम डॉ वी.के.सिंह का कहना है सरूरपुर ब्लॉक में कस्तूरबा स्कूल है, रात पौने 10 बजे सूचना मिली, हमने पांच घंटे पूछताछ की. वार्डन स्तर से लापरवाही है. परिजनों को बुला लिया. पुलिस विभाग तत्परता से लगा है जल्द छात्राओं को बरामद कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Allahabad High Court News: इलाहाबाद हाईकोर्ट को मिलेंगे 8 नए न्यायाधीश, हुई सिफारिश,यहां देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget