एक्सप्लोरर

मर्चेंट नेवी की नौकरी छोड़ बना फर्जी हवलदार, 5 लाख रुपये में थमाता था नकली ज्वाइनिंग लेटर

UP News: मेरठ एसटीएफ ने एक ऐसे नटवरलाल को पकड़ा है जो खुद को हवलदार बताकर सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर 40 लोगों से ठगी कर चुका है. आरोपी मर्चेंट नेवी में सफाइकर्मी था.

Meerut News: मर्चेंट नेवी में डर की वजह से सफाई कर्मचारी की नौकरी छोड़ दी, लेकिन शातिर दिमाग फिर फर्जी हवलदार बन बैठा और सेना में भर्ती कराने के नाम पर लोगों से ठगी करनी शुरू कर दी. एक-एक करके उसने 40 से ज्यादा लोगों को निशाना बनाया. आखिरकार मेरठ एसटीएफ के हत्थे चढ़ ही गया. एसटीएफ को पूछताछ में कई बड़ी जानकारियां हाथ लगी हैं. उसके पास से अहम दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं.

एसटीएफ ने बंदायू के रहने वाले जिस अरविंद राणा को गिरफ्तार किया है, वो चार से पांच लाख रूपये में सेना में भर्ती कराने का फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा देता था. एसटीएफ ने पूछताछ की तो पता चला कि मर्चेंट नेवी की नौकरी छोड़ने के बाद उसकी मुलाकात मर्चेंट नेवी में काम करने वाले बिजनौर के सौरभ से हुई. सौरभ ने हापुड के रहने वाले योगेश गौतम से मुलाकात के लिए कहा और बताया कि उसकी बड़ी जान पहचान है और वो सरकारी नौकरी लगवा देगा. फिर योगेश ने बागपत के रहने वाले अजय उर्फ गुरूजी और बलराम से मुलाकात कराई. दोनों ने कहा कि सरकारी नौकरी की उम्र निकल गई है, लेकिन वो सेना में अन्य लोगों की नौकरी लगवा सकते हैं, इसलिए वो ऐसे लोगों को ढूंढे जो नौकरी करना चाहते हैं.

पांच लाख रुपये में थमाता था नकली ज्वाइनिंग लेटर
एसटीएफ की गिरफ्त में आए अरविंद राणा ने लोगों को सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगना शुरू कर दिया. उसने अपना बड़ा जाल बिछाया. लोगों के फर्जी मेडिकल कराता और फिर उन्हें सेना में भर्ती कराने के नाम पर फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा देता. जिसकी फर्जी नौकरी लगवाई, उसी के सहारे दूसरे अभ्यर्थी को भी निशाना बनाया. एक-एक करके उसने 40 लोगों को ठगा है. वह अन्य लोगों को ठगने की तैयारी में था लेकिन एसटीएफ ने जाल बिछाया और उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में पता चला कि मर्चेंट नेवी में सफाइकर्मी की नौकरी पर था, लेकिन जहाज पलट जाने की वजह से डरकर नौकरी छोड दी थी.

अरविंद राणा के सेना के फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देने की खबरें मिलिट्री इंटेलीजेंस को भी मिल रही थी. एसटीएफ भी सक्रिय हो गई थी. मुखबिर से सूचना मिली कि अरविंद राणा एमएच हॉस्पिटल के पास आया हुआ है. एसटीएफ मेरठ यूनिट के एएसपी ब्रजेश सिंह को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली, जिसमें उसका पूरा हुलिया बता दिया गया. इसके बाद एएसपी ब्रजेश सिंह ने दो टीम लगा दी और जैसे ही व्हाइट टीशर्ट पहने अरविंद राणा वहा पहुंचा तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

अरविंद के पास मिले सेना के फर्जी कार्ड
एसटीएफ ने जैसे ही अरविंद राणा को गिरफ्तार किया और उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से सेना का फर्जी आईकार्ड, दो आधार कार्ड फोटो लगे हुए अलग-अलग नाम से, भारतीय सेना के अनुमोदन हुए फर्जी लेटर की फोटो कॉपी, तीन भारतीय सेना के आश्रित पहचान पत्र, सेना का कैंटीन कार्ड, अलग-अलग नाम पते के आधार कार्ड, दो पेन कार्ड, एक वोटर आई कार्ड और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं. एसटीएफ मेरठ यूनिट के एएसपी ब्रजेश सिंह ने बताया कि अब तक 40 लोगों को निशाना बनाया है और कई और जानकारियां भी हाथ लगी हैं.

ये भी पढ़ें: तिरुपति के प्रसादम लड्डू विवाद पर आयोध्या सांसद ने BJP पर लगाया बड़ा आरोप, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
'यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा', अंबेडकरनगर में बोले CM योगी
'यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा', अंबेडकरनगर में बोले CM योगी
Exclusive: ‘403 सीटों पर लड़ेंगे, कहीं नल तो कहीं कमल', RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा
Exclusive: ‘403 सीटों पर लड़ेंगे, कहीं नल तो कहीं कमल', RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget