एक्सप्लोरर

मेरठ: अमन बनकर शाकिब ने युवती को प्रेम जाल में फंसाया, भांडा फूटने पर मार डाला

पंजाब के लुधियाना की बीकॉम छात्रा का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका प्रेमी निकला है। मेरठ पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि मेरठ के शाकिब ने अमन बनकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया था और भांड़ा फूटने पर उसने उसकी निर्मम हत्या कर दी थी.

मेरठ, बलराम पांडेय: यूपी की मेरठ पुलिस ने एक साल बाद बिना सिर और हाथ के मिली लाश मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक, पंजाब के लुधियाना की बीकॉम छात्रा को अमन बनकर मेरठ के शाकिब ने प्रेमजाल में फंसाया था. छात्रा उसके झांसे में आकर घर से 25 लाख रुपये की ज्वैलरी लेकर फरार हो गई थी. मेरठ आकर अमन के शाकिब होने का भांडा फूटा, तो आरोपी ने ज्वैलरी हड़पने के लिए छात्रा को जान से मार डाला. पुलिस ने मुख्य आरोपी शकिब सहित 6 लोगों को गिरफतार किया है, लेकिन जब मृतिका की मां और मामा ने आरोपियों को देखा, तो वो अपना आपा खो बैठे और पुलिस व पत्रकारों के सामने ही उसपर थप्पड़ों की बरसात कर दी.
 गायब था युवकी की लाश का सिर और हाथ
एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि 14 जून, 2019 को लोईया गांव में सबी अहमद के खेत में पड़ोसी ईश्वर पंडित ने कुत्ते को इंसान का एक हाथ मुंह में लेकर भागते हुए देखा था. जब गन्ने का खेत खुदवाया गया, तो वहां से एक युवती की लाश बरामद हुई. उसका सिर और एक हाथ गायब था. युवती की पहचान नहीं हो पाई. पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी.
एक साल की मेहनत के बाद ऐसे मिली सफलता
एसएसपी ने बताया, हमने इस मामले में डिस्ट्रिक क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो और स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो में मिसिंग (लापता) मामले दिखवाए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. पुलिस की एक टीम को इस काम में लगाया गया कि लोईया गांव के कौन-कौन लड़के बाहर काम करते हैं. वे जहां-जहां काम करते थे, वहां-वहां के थानों में मिसिंग केस दिखवाए गए. आखिरकार पंजाब में जाकर पुलिस को सफलता मिली. एसएसपी ने कहा, एक साल की मेहनत के बाद पुलिस आखिर उस युवती तक पहुंच गई, जो लापता थी. 23 वर्षीय युवती की पहचान लुधियाना में मोतीनगर थाना क्षेत्र निवासी के रूप में हुई.
ईद पर घर आते ही भांडा फूटा
एसएसपी के अनुसार, युवती बीकॉम की छात्रा थी. मेरठ के लोईया गांव का शाकिब वहां पर नौकरी करता था. उसने वहां अपना नाम अमन बता रखा था. शाकिब उर्फ अमन ने युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया. मई में दोनों लुधियाना से फरार हो गए. युवती अपने साथ करीब 25 लाख रुपये की ज्वैलरी ले आई. दोनों करीब एक महीना तक दौराला में किराए के मकान में रहे. पिछले साल ईद वाले दिन शाकिब उसे अपने घर लेकर पहुंचा. यहां छात्रा को पता चला कि वह अमन नहीं शाकिब है.
जब युवती को पता चला कि अमन शाकिब है, तो धोखा देने की बात कहकर वो घर जाने की जिद करने लगी, लेकिन जब वो नहीं मानी, तो शाकिब ने अपने परिवार के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. उसकी पहचान न हो पाए और पुलिस उस तक न पहुंचे, इसलिए उसने उसका हाथ और सिर काटकर अलग फेक दिया, क्योंकि मृतिका के हाथ पर उसका और शकिब का नाम लिखा था और चेहरे पर कई निशान थे, जिससे उसकी पहचान हो सकती थी.
इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है. वहीं, पुलिस को अभी भी कई राज जानने है, यही वजह है कि पुलिस इन आरोपियों को फिर से रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी .
यह भी पढ़ें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget