एक्सप्लोरर

Meerut News: ट्रैफिक नियम तोड़ा तो घर पहुंचेगा चालान, अपराधियों पर होगी गृह मंत्रालय की नजर

Meerut Traffic System: मेरठ में अपराधियों पर लगाम कसने और ट्रैफिक सिस्टम पर नजर करने के लिए विदेशों जैसा सिस्टम तैयार किया जा रहा है जल्द ही यहां पर पीटीजेड कैमरे लगेंगे जिनकी हर हरकत पर नजर होगी.

Integrated Traffic Management System Starts in Meerut: मेरठ में अपराधियों पर लगाम कसने और ट्रैफिक सिस्टम (Traffic System) दुरूस्त करने के लिए आईटीएमएस यानि इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की शुरुआत की गई है, जिसके तहत शहर के 9 चौराहों पर 93 कैमरे लगाए गए हैं, इनका ट्रायल भी शुरू हो गया है. इसके साथ जल्द ही यहां पर पीटीजेड कैमरे यानी पेन टिल्ट जूम कैमरे (Pan Tilt Zoom Camera) भी लगेंगे जो 360 डिग्री पर हर हलचल को कैमरे में कैद करेंगे. इन कैमरों को गृहमंत्रालय (Home Ministry) के सर्विलांस सिस्टम (Surveillance System) से जोडा जाएगा. ये सारा जिम्मा नगर निगम का इंटीग्रेटेड टैफिक मैनेजमेंट सिस्टम संभालेगा यानी विदेशों जैसी सुरक्षा व्यवस्था अब मेरठ (Meerut) में भी नजर आएगी. 

अपराधियों पर होगी गृहमंत्रालय की नजर
मेरठ में पीटीजेड कैमरे लग जाने के बाद अपराधियों का पुलिस की निगाहों से बचना मुश्किल हो जाएगा. इन कैमरों के बाद अपराधियों की पहचान, उनकी ट्रैकिंग बेहद आसान हो जाएगी. इसके साथ ही कुछ दिन पहले ही यहां पर इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत नौ चौराहों पर तीसरी आंख की पैनी नजर शुरू हो गई है. नगर निगम मेरठ में कंट्रोल रूम बनकर तैयार हो गया है और एक क्लिक पर हर चौराहे की लाइव तस्वीरें आसानी से देखी जा सकती हैं. 10 मई को सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेरठ पहुंचकर इस आईटीएम सिस्टम को देखा और इसकी जमकर तारीफ की. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पीटीजेड कैमरों को गृहमंत्रालय के सर्विलांस सिस्टम से जोड़ा जाएगा. नगर निगम ने इस पर तेजी से काम भी शुरू कर दिया है. 

Char Dham Yatra 2022: 12 दिनों में 31 श्रद्धालुओं की मौत से हड़कंप, डीजी हेल्थ ने बताई इन मौतों की असल वजह 

ट्रैफिक नियम तोड़ा तो घर पहुंचेगा चालान

मेरठ में आईटीएमएस के तहत क्या-क्या व्यवस्था की गई है पहले उसे बारे में आपको बताते हैं.  मेरठ में सात चौराहों जिनमें बच्चा पार्क, कमिश्नरी आवास,  जेलचुंगी, तेजगढी, गांधी आश्रम, हापुड़ अड्डा , कमिश्नरी कार्यालय चौराहा और दो तिराहा एल-ब्लॉक व डिग्गी तिराहे पर आईटीएमएस लागू है. नगर निगम में इसका कंट्रोल रूम बनाया गया है. जिसे लखनऊ से जोड़ा गया है. इन चौराहों पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर ई-चालान कट जाएगा. सात चौराहों और दो तिराहों पर 93 आरएलवीडी यानि रेड लाइट वायलेशन डिटेक्शन कैमरा और एएनपीआर यानि ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरा लगाए गए हैं. जिसके जरिए सीट बेल्ट न पहनने, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, रेड लाइट क्रॉस करने जैसे कई ट्रैफिक नियमों का उल्लघंन करने वालों का ई चालान काटे जाएंगे.

तेजी से चल रहा है योजना पर काम 

मेरठ में इस योजना पर तेजी से काम चल रहा है. कुछ दिनों में ही मेरठ के तमाम चौराहे 138 कैमरों की जद में होंगे और ट्रैफिक ही नहीं सुरक्षा तंत्र भी मजबूत होगी. आईटीएमएस सिस्टम के बाद यहां पर 45 पीटीजेड कैमरे लगाने का काम भी शुरू हो गया है. जो 360 डिग्री पर घूमेंगे. जिससे किसी भी व्यक्ति के चेहरे की पहचान भी का जा सकेगी. लोगों पर अब इसका असर भी दिखने लगा है. लोग इस सिस्टम को जानने की लिए एक दूसरे से बात भी कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- 

'बड़ी दुकान के फीके पकवान से जनता ऊब रही है', अखिलेश यादव ने BJP सरकार पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारियों को करना होगा ये काम
15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारियों को करना होगा ये काम
सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड
सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड
योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत
योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget