एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav: मेरठ में आरएलडी के दावे ने बढ़ाई सपा खेमे में टेंशन, ऐसा क्या कर दिया?

मेरठ में निकाय चुनाव को लेकर मेरठ पद पर आरएलडी और सपा अपना-अपना दावा कर रही है. मेयर सीट पर सबसे बड़ा पेंच फंसा हुआ है. फैसला अब जयंत चौधरी और अखिलेश यादव को बैठकर करना है.

UP News: मेरठ (Meerut) में निकाय चुनाव (Nikay Chunav) में आरएलडी के दावे ने सपा खेमे में टेंशन बढ़ा दी है. यहां टेंशन इसलिए भी बढ़ी हुई है क्योंकि 16 निकायों की 8 सीटों पर आरएलडी (RLD) ने मजबूत दावा ठोका है. मेरठ में मेयर सीट पर आरएलडी की दावेदारी ने सपाइयों में बेचैनी ला दी है. मेयर सीट पर पेंच फंस सकता है, क्योंकि दोनों का दावा अपनी-अपनी जगह मजबूत है लेकिन मौका किसी एक को मिलेगा. खतौली जीत के बाद आरएलडी निकाय चुनाव को लेकर एक ऐसा चक्रव्यूह रचने जा रही है जिसमें बीजेपी फंसकर रह जाए लेकिन आरएलडी के इस प्लान ने सपा को टेंशन में डाल दिया है उसकी वजह भी बड़ी है.

आरएलडी मेरठ की मेयर सीट पर अपना मजबूत दावा जता रही है. इतना ही नहीं छह नगर पंचायत और मवाना नगर पालिका पर भी आरएलडी के दावे ने सपाइयों की नींद उड़ा डाली है.  खतौली में जो गठबंधन को जीत मिली उसके बाद आरएलडी में दावेदारों की फेहरिस्त लंबी हो चली है. मेयर के 12 दावेदार और मेरठ नगर निगम के 90 वार्डों के लिए अब तक 70 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं, जिससे आरएलडी खेमे में उत्साह दिखाई दे रहा है और दावेदारों का आना अभी भी जारी है. मेरठ में आरएलडी के कार्यालय पर हर रोज सुबह से ही टिकट मांगने वालों की भीड़ लग जाती है. मेयर सीट पर आरएलडी का मजबूत दावा है और इसपर आरएलडी और सपा में घमासान हो सकता है. आरएलडी ने गोपनीय बैठक कर मेयर सीट पर दवा जताया और जिन नगर पंचायतों में और नगर पालिका पर भी दावा ठोका है उसकी रिपोर्ट जयंत चौधरी को भेज दी है. मेरठ में एसजीएम गार्डन में हुई गोपनीय बैठक में ये बड़ा प्लान बना उसमे 7 आरएलडी के विधायक, क्षेत्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव, क्षेत्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद, पर्यवेक्षक कमेटी के सदस्य भी थे. बस यही गुपचुप प्लान सपा की धड़कने बढ़ा रहा है. 

अब अखिलेश-जयंत करेंगे फैसला

 90 वार्डों वाले मेरठ नगर निगम में आरएलडी बड़े कमाल की उम्मीद लगाए बैठी है. नगर पंचायत की बात करें तो किठौर, दौराला, करनावल, हर्रा, सिवालखास, और नगर पंचायत खिवाई और नगरपालिका मवाना पर भी आरएलडी अपना प्रत्याशी मैदान में उतारना चाहती है जबकि नगर पंचायत बहसूमा पर अपने साथी चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आसपा का प्रत्याशी उतारकर नए समीकरण साधना चाहती है. इस हिसाब से सपा के लिए 7 नगर निकाय ही बचती है, जिनमें 6 नगर पंचायत हस्तिनापुर, परीक्षितगढ़, लावड़, खरखौदा, फलावदा और शाहजहापुर नगर पंचायत और एक नगर पालिका सरधना शामिल हैं. मेरठ मेयर सीट पर सपा का दावा भी मजबूत है. जहां एक तरफ सपा विधायक अतुल प्रधान अपनी पत्नी के लिए टिकट मांग रहे हैं तो सपा से शहर विधायक रफीक अंसारी भी अपनी पत्नी को चुनाव लड़ना चाहते हैं. आरएलडी का अपना दावा है और सपा का अपना. फैसला जयंत और अखिलेश को बैठकर करना है, लेकिन जिन सीटों पर आरएलडी ने अपना दावा ठोका है उसमे मेयर सीट पर सबसे बड़ा पेंच फंसा है.

ये भी पढ़ें -

Sant Kabir Nagar News: संत कबीर नगर में बीजेपी विधायक के खिलाफ धरने पर बैठे पंचायत सदस्य, जानें- क्या है वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मऊ में पाकिस्तानी महिला की मौत से हड़कंप, सीने में दर्द के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती
मऊ में पाकिस्तानी महिला की मौत से हड़कंप, सीने में दर्द के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती
Chandauli News: चंदौली में बिजली कटौती के खिलाफ लोगों का विरोध, पावर हाउस के बाहर किया प्रदर्शन
चंदौली में बिजली कटौती के खिलाफ लोगों का विरोध, पावर हाउस के बाहर किया प्रदर्शन
फिरोजाबाद सड़क हादसा: डंपर-बस टक्कर में लगी आग, ड्राइवर की जलकर मौत कंडक्टर घायल
फिरोजाबाद सड़क हादसा: डंपर-बस टक्कर में लगी आग, ड्राइवर की जलकर मौत कंडक्टर घायल
अयोध्या की जिला महिला अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
अयोध्या की जिला महिला अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

वीडियोज

Bollywood News: रश्मिका वर्सेस कृति! इंस्टाग्राम पर शुरू हुई जुबानी जंग, क्या है इसके पीछे का बड़ा सच? (22-05-26)
Vasudha: Chauhan parivaar में लौटी खुशियां! अब फैमिली ट्रिप पर करीब आएंगे Dev-Vasudha
Cocktail 2 Song ‘माशूका’ पर Copy विवाद, Trolls को Pritam ने बताया अपना “Unpaid PR Team”
कॉकरोच जनता पार्टी को मिला बॉलीवुड का Support, Instagram Followers में BJP-Congress को छोड़ा पीछे
Twisha Sharma Case: पुलिस स्टेशन में मीडिया पर भड़के वकील, Giribala ने साधी चुप्पी! | Breaking | MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण अफ्रीकी देशों में जानलेवा इबोला वायरस का प्रकोप, WHO ने चेताया; अब तक 160 संदिग्ध मौतें
दक्षिण अफ्रीकी देशों में जानलेवा इबोला वायरस का प्रकोप, WHO ने चेताया; अब तक 160 संदिग्ध मौतें
PM मोदी की अपील पर खेसारी लाल यादव का बड़ा बयान, 'जितने भी आर्टिस्ट और उद्योगपति हैं, उनसे...'
PM मोदी की अपील पर खेसारी लाल यादव का बड़ा बयान, 'जितने भी आर्टिस्ट और उद्योगपति हैं, उनसे...'
'करो या मरो' मैच से पहले KKR को 440 वोल्ट का झटका, टीम का सबसे बड़ा धुरंधर IPL 2026 से बाहर
'करो या मरो' मैच से पहले KKR को 440 वोल्ट का झटका, टीम का सबसे बड़ा धुरंधर IPL 2026 से बाहर
Box Office: 11 साल पहले आई कंगना रनौत की इस फिल्म ने कमाया था 541% प्रॉफिट, शाहरुख खान को दी थी मात
11 साल पहले आई कंगना रनौत की इस फिल्म ने कमाया था 541% प्रॉफिट, शाहरुख खान को दी थी मात
OBC में क्रीमी लेयर के लिए आरक्षण की मांग करने वालों से SC ने पूछा- तुम्हारे माता-पिता IAS, फिर भी चाहिए कोटा?
OBC में क्रीमी लेयर के लिए आरक्षण की मांग करने वालों से SC ने पूछा- तुम्हारे माता-पिता IAS, फिर भी चाहिए कोटा?
'पंजाब राज्यसभा सीट बेचने पर कितना पैसा मिला बताऊं', 'गद्दार' कहा गया तो बुरी तरह भड़के हरभजन सिंह
'पंजाब राज्यसभा सीट बेचने पर कितना पैसा मिला बताऊं', 'गद्दार' कहा गया तो बुरी तरह भड़के हरभजन सिंह
आपकी फसल के लिए काल बनकर आएगी गर्मी, नहीं रखे ये इंतजाम तो खाक हो जाएगा खेत
आपकी फसल के लिए काल बनकर आएगी गर्मी, नहीं रखे ये इंतजाम तो खाक हो जाएगा खेत
जॉब मार्केट में नया ट्रेंड, AI से तैयार रिज्यूमे को मिल रहा ग्रीन सिग्नल
जॉब मार्केट में नया ट्रेंड, AI से तैयार रिज्यूमे को मिल रहा ग्रीन सिग्नल
Embed widget