एक्सप्लोरर

मेरठ के रेस्टोरेंट में वेज की जगह परोसा नॉनवेज, परिवार ने लगाया धर्म भ्रष्ट करने का आरोप

Meerut Viral Video: मेरठ में एक बार फिर वेज की जगह नॉनवेज परोस कर कथित धर्म भ्रष्ट करने की साजिश की गई. इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, पुलिस ने भी मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी.

Meerut News Today: मेरठ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां रोमियो लेन रेस्टोरेंट में खाना खाने गए एक परिवार की कथित तौर पर धर्म भ्रष्ट करने की साजिश की गई. बताया जा रहा है कि परिवार को वेज की जगह नॉनवेज परोस दिया गया. परिवार ने जब नॉनवेज खाना खाया तो उन्हें शक हुआ. 

जब उन्हें हकीकत पता चली कि उन्हें नॉनवेज परोसा गया है तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई. इसके बाद पीड़ित परिवार रोने लगा. हंगामा बढ़ा तो पीड़ित परिवार ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. वीडियो वायरल होते ही मामला तूल पकड़ने लगा, इसके बाद हिंदू संगठनों ने हंगामा खड़ा कर दिया. अब पुलिस ने जांच शुरू कर दी है .

घटना की वीडियो वायरल
इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही चर्चा का विषय बन गया है. यह पूरा मामला मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र का है, जहां एक ज्योतिषि का परिवार रहता है. परिवार के कई सदस्य गंगानगर के रोमियो लेन रेस्टोरेंट पहुंचे थे. 

परिवार ने रोमियो लेन रेस्टोरेंट में विलायती वेज डिश का ऑर्डर किया था, लेकिन उन्हें रोज चिकन परोसा दिया गया. पता चलने पर परिवार ने खूब हंगामा किया. शेफ और वहां के स्टाफ की वीडियो बनाई और कैमरे के सामने ही सवाल जवाब करने शुरू कर दिए. आरोप है कि शेफ की पिटाई भी की गई.

हिंदू संगठनों ने काटा बवाल
मामला वेज की जगह नॉनवेज खिलाने और धर्म भ्रष्ट की साजिश के आरोप का था तो हिंदू संगठनों ने भी हंगामा खड़ा कर दिया. हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही अपने साथियों के साथ रोमियो लेन रेस्टोरेंट पहुंच कर वहां जमकर हंगामा किया.
 
सचिन सिरोही ने पूरा रेस्टोरेंट देखा और आरोप लगाया कि एक ही जगह नॉनवेज और वेज बनाया जा रहा है. हिंदूवादी नेता कहा कि यहां पर न ही कारीगरों के नाम लिखे हैं और न ही अन्य स्टाफ का. सिरोही ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

पीड़ित ने बात करने से इंकार
इस मामले में परिवार ने गंगानगर थाने में तहरीर दी है. हालांकि पीड़ित परिवार कैमरे पर सामने आने से बच रहा है, लेकिन पूरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. पीड़ित परिवार के सदस्य विभौर ने फोन पर बताया कि वह बाहर हैं और कल तक लौटेंगे.

हमारी टीम जब इस मामले में रोमियो लेन रेस्टोरेंट पहुंची तो वहां के स्टाफ ने बात करने से इंकार कर दिया. इस दौरान फोन करने पर रेस्टोरेंट के मालिक सनी अग्रवाल ने फोन नहीं उठाया.

पुलिस ने शुरू की जांच
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस भी फूंक- फूंक कर कदम रख रही है. हालांकि पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों से जानकारी जुटाने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है. 

पूरे मामले में मेरठ एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि वेज की जगह नॉनवेज परोसने की बात सामने आई है. पीड़ित परिवार ने पुलिस में तहरीर दी है, इस मामले की जांच कर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में बांग्लादेश के खिलाफ हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, बीजेपी सांसद ने दी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget