एक्सप्लोरर

मेरठ पुलिस ने खोज निकाले लाखों के 110 ब्रांडेड फोन, लोगों ने कहा- 'ये हमारे लिए सप्राइज जैसा'

Meerut News: मेरठ पुलिस की तरफ से आज 110 लोगों को फोन किया गया और उनके खोए मोबाइल उनको वापस किए. खोए हुए मोबाइल फोन दोबारा से मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे ओर पुलिस का धन्यवाद किया.

Meerut Latest News: मैं मेरठ पुलिस से बोल रहा हूं, आपका जो मोबाइल फोन गुम हुआ था वो मिल गया है. आप पुलिस लाइन में आकार ले जाइएगा. कुछ इसी अंदाज में मेरठ पुलिस ने 110 लोगों को फोन किया. शुरू में तो यकीन नहीं हुआ, लेकिन बाद में जब लोगों को फोन मिला तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. मेरठ पुलिस के इस गुडवर्क की हर तरफ चर्चा हो रही है. सर्विलांस की टीम की कड़ी मेहनत रंग लाई.

मेरठ पुलिस लाइन में आज 110 मोबाइल फोन वापिस किए गए. एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने गुम हुए मोबाइल फोन जिन लोगों को सौंपे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था. किसी का जेब से फोन निकल गया, किसी का कहीं गिर गया, किसी का बस की सीट या फिर किसी दुकान या ठेले पर रह गया। इन लोगों ने पुलिस में इसकी शिकायत की, कई महीने का इंतजार किया और आखिरकार इनका गुम हुआ मोबाइल फोन मिल गया. फोन हाथ में आते ही इनके चेहरे की खुशी देखने लायक थी. लोगों ने कहा कि ये हमारे लिए सप्राइज जैसा है, थैंक्स मेरठ पुलिस हमारा गुम मोबाइल फोन लौटाने के लिए.
मेरठ पुलिस ने खोज निकाले लाखों के 110 ब्रांडेड फोन, लोगों ने कहा- 'ये हमारे लिए सप्राइज जैसा

24 लाख रुपए कीमत के हैं मोबाइल फोन

मेरठ पुलिस ने जो 110 मोबाइल फोन बरामद किए हैं और लोगों को सौंपे गए उनकी कीमत करीब 24 लाख रुपए है. तमाम मोबाइल फोन बड़ी कंपनियों के हैं. कुछ लोगों ने खुद ही पुलिस को फोन किया था, कुछ लोगों ने कोरियर किया तो कुछ लोगों ने थाने आकर जमा करा दिया. पुलिस सभी फोन को इकट्ठा कर रही थी और फिर जब 110 मोबाइल फोन इकट्ठा हो गए तो उन सभी लोगों को पुलिस लाइन बुलाकर फोन सौंप दी गई. सभी बेहद खुश नजर आए.

मोबाइल का बिल लेकर पुलिस लाइन पहुंचे थे लोग

मेरठ पुलिस की तरफ से उन लोगों को फोन किया गया था, जिनके फोन गुम हुए थे और उनकी शिकायत दर्ज कराई गई थी. पुलिस ने उन लोगों को फोन किया और पूछा कि आपका मोबाइल कहां गुम हुआ, उसका नंबर क्या था और उसका बिल कहां हैं, किस रंग का था. ये बात करने के बाद सभी को मोबाइल का बिल और यदि डिब्बा हो तो उसे भी साथ लाने को कहा गया. इसके बाद एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने नाम और नंबर के आधार पर जांच कर मोबाइल फोन लौटा दिए.

एसपी सीटी क्या बोले?

मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि कई लोग ऐसे थे कि जिन्होंने पुलिस से खुद ही संपर्क किया कि किसी का मोबाइल फोन पड़ा मिला है, इसे कहां जमा करना है. कई जगह सर्विलांस टीम ने फोन करके मोबाइल फोन मंगवाया और कई जगह सर्विलांस पर नंबर लगने के बाद मोबाइल फोन मिला. एसपी सिटी ने कहा कि किसी का भी मोबाइल फोन कहीं किसी को मिलता है तो उसे इस्तेमाल करने के बजाय पुलिस या थाने में सौंप दें. मदद करें. आज हमने 110 मोबाइल फोन लौटाए हैं जिनकी कीमत 24 लाख है.

ये भी पढ़ें: 'पहली ही बारिश में पानी टपकने लगा', राम मंदिर को लेकर मुख्य पुजारी का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में महिला बटालियनों के लिए काम तेज करने के निर्देश, बदायूं, लखनऊ और गोरखपुर में पर फोकस
UP में महिला बटालियनों के लिए काम तेज करने के निर्देश, बदायूं, लखनऊ और गोरखपुर में पर फोकस
सीएम योगी ने अपने आवास पर लगाया ‘एक पेड़ मां के नाम’, कहा- पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी
सीएम योगी ने अपने आवास पर लगाया ‘एक पेड़ मां के नाम’, कहा- पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी
Kumbh 2027: मुख्यमंत्री ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लिखी चिट्ठी, कहा- आपका स्वागत है
मुख्यमंत्री ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लिखी चिट्ठी, कहा- आपका स्वागत है
UP BJP में बस कुछ दिनों का इंतजार, खत्म होगा अटकलों का दौर! जानें- कब जारी होगी संगठन की लिस्ट?
UP BJP में बस कुछ दिनों का इंतजार, खत्म होगा अटकलों का दौर! जानें- कब जारी होगी संगठन की लिस्ट?

वीडियोज

Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर
Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में NDA की नजर दो-तिहाई बहुमत पर, 24 सीटों से कितना बदलेगा समीकरण, किसकी बढ़ेगी ताकत?
राज्यसभा में NDA की नजर दो-तिहाई बहुमत पर, 24 सीटों से कितना बदलेगा समीकरण, किसकी बढ़ेगी ताकत?
मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड में क्या एक्शन लेंगे निशांत कुमार? चुप्पी के बाद आया स्वास्थ्य मंत्री का पहला बयान
मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड में क्या एक्शन लेंगे निशांत कुमार? चुप्पी के बाद आया स्वास्थ्य मंत्री का पहला बयान
24 साल पहले हड़पी संपत्ति, 42 दिनों में होनी थी जांच, अब तक नहीं... इतनी लापरवाही देख भड़का SC, जो कहा जरूर पढ़ें
24 साल पहले हड़पी संपत्ति, 42 दिनों में होनी थी जांच, अब तक नहीं... इतनी लापरवाही देख भड़का SC, जो कहा जरूर पढ़ें
पाकिस्तानी दिग्गज का बेतुका बयान, कहा- IPL में विराट से ज्यादा रन बना देंगे बाबर आजम
पाकिस्तानी दिग्गज का बेतुका बयान, कहा- IPL में विराट से ज्यादा रन बना देंगे बाबर आजम
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Review: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
है जवानी तो इश्क होना है रिव्यू: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
Russian President Putin: रूस ने यूक्रेन को खुशखबरी, इस बात के लिए राजी पुतिन, NATO पर क्यों खींची रेड लाइन?
रूस ने यूक्रेन को खुशखबरी, इस बात के लिए राजी पुतिन, NATO पर क्यों खींची रेड लाइन?
Khan sir life story: कभी कमाते थे 40 रुपये आज करोड़ों के हैं मालिक, जानिए कैसे फैजल खान बन गए खान सर
कभी कमाते थे 40 रुपये आज करोड़ों के हैं मालिक, जानिए कैसे फैजल खान बन गए खान सर
Sonakshi Sinha House: लग्जरी और क्रिएटिविटी का कॉम्बो है सोनाक्षी सिन्हा का बांद्रा वाला पेंटहाउस, देखें शानदार फोटोज
लग्जरी और क्रिएटिविटी का कॉम्बो है सोनाक्षी सिन्हा का बांद्रा वाला पेंटहाउस, देखें शानदार फोटोज
Embed widget