एक्सप्लोरर

Meerut Encounter: मेरठ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा इलाका, दो गिरफ्तार

Meerut Crime News: मेरठ में चेकिंग के दौरान पुलिस ने जब दो बाइक सवारों को रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस ने उनकी घेराबंदी की.

Meerut Police Encounter: उत्तर प्रदेश के मेरठ के जाग्रति विहार  एक्सटेंशन इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान देर रात पूरा इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. जब गोलियों को आवाज बंद हुई तो दो बदमाश ज़मीन पर पड़े कराह रहे थे. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से असलाह और कारतूस बरामद हुए हैं. दोनों बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. 

खबर के मुताबिक एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के निर्देश पर पुलिस इलाके में चैकिंग कर रही थी. तभी मेडिकल थाना इलाके में बाइक पर दो शख्स आते दिखाई दिए. पुलिस ने जैसे ही उन्हें चैकिंग के लिए रोका तो वो घबरा गए. बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ख़ुद को बचाने के लिए वहां से भाग गए. 

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार
चेकिंग टीम ने तुरंत ही ये सूचना वायरलेस सेट पर फ्लैश कर दी जिसके बाद पूरे इलाक़े में उनकी घेराबंदी शुरू कर दी गईं. बदमाश बाइक से भागते हुए जागृति विहार एक्सटेंशन इलाके पहुंचे, इसी बीच उनकी बाइक फिसल गई और दोनों जमीन पर गिर गए. ज़मीन पर गिरते ही उन्होंने पुलिस पर फ़ायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाई करते हुए फायरिंग कर दी, जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए. 

गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के इलाके के लोग सन्न रह गए. जब लोग घर से बाहर आए तो उन्होंने दोनों बदमाशों को ज़मीन पर पड़े देखा. दोनों आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक इनका नाम बादशाह और सागर है. दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. देर रात भी वो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से निकले थे. 

पुलिस ने मुताबिक आरोपी सागर पर लूट और हत्या के 7 से ज्यादा मुकदमे दर्ज है जबकि बादशाह पर चार से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं. दोनों बदमाश भावनपुर थाना इलाके के रहने वाले है.पुलिस इनका और आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है. आरोपियों के पास से असलहा और कारतूस बरामद हुए हैं. 

पुलिस को उनके कब्जे से एक बाइक, दो तमंचे, कारतूस और खोखे बरामद हुए हैं. सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि दोनों बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे और जब पुलिस ने उन्हें रोका तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी. घायल बदमाशों को मेडिकल में भर्ती करा दिया है और जांच की जा रही है कि किस गैंग से इनका ताल्लुक है. 

Lok Sabha Elections: चुनाव के बीच अखिलेश यादव के साथ BJP विधायक की फोटो वायरल, बंद कमरे में मुलाकात, चर्चा तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget