एक्सप्लोरर

Meerut Crime News: भतीजे की चाकू से गोदकर की थी हत्या, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे 2 कातिल, एक है 25 हजार का इनामी

मेरठ पुलिस ने 24 अप्रैल को भतीजे की हत्या करने वाले 3 चाचाओ में से दो को मुठभेड़ कर गिरफ्तार कर लिया है. इस दौरान एक आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल भी हुआ है.

Meerut Murder News: उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut News) में 24 अप्रैल को बह्रमपुरी थाना इलाके के अंजुम पैलेस के पास दिनदहाड़े अपने भतीजे साजिद की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले हत्यारोपी चाचा से मेरठ पुलिस की मुठभेड़ हो गई.  फलावदा थाना इलाके में हुई इस मुठभेड़ में 25 हजारी चाचा शहजाद पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया.  शहजाद के पैर में गोली लगी है, वहीं दूसरे हत्यारोपी चाचा नौशाद को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जबकि तीसरा चाचा जावेद मुठभेड़ के दौरान भागने में कामयाब रहा है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचे, कारतूस और बाइक भी बरामद की है. 

एसपी सिटी ने क्या कहा? 
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि साजिद के हत्यारोपी चाचा किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं. इस पर एसओजी, सर्विलांस टीम और थाना फलावदा पुलिस ने घेराबंदी की और जब बाइक सवार तीनों बदमाशों को रूकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी.

इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें 25 हजारी शहजाद पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जिसे मवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है. फिलहाल पुलिस मुठभेड के दौरान भाग निकले चाचा जावेद की तलाश कर रही है.  बता दें कि 24 अप्रैल को साजिद का दिनदहाड़े बेरहमी से कत्ल कर दिया गया था और पूरी सनसनीखेज वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थी. 

साजिद का चाचा से हुआ था झगड़ा
लिसाड़ीगेट क्षेत्र के घंटे वाली गली रहने वाले मृतक साजिद का वारदात से पिछली रात को अपने चाचा नौशाद, जावेद और शहजाद से झगड़ा हो गया था. हालांकि तब लिसाड़ी गेट थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत भी की गई थी. लेकिन देर रात समझौता हो गया था. बताया जा रहा है कि मृतक का अपने चाचाओं से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद था. '

वहीं जब साजिद लिसाड़ी रोड पर मस्जिद से नमाज पढ़कर वापस लौट रहा था. तभी उसके चाचाओं ने उसे बीच सड़क पर घेर लिया, उसके साथ मारपीट की और उसपर चाकू से हमला कर दिया. चाकू से कई वार किए गए, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। वहीं आज बह्रमपुरी थाना इलाके में पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक आरोपी भागने में कामयाब रहा, जिसके तलाश में पुलिस दबिश दे रही है.

ये भी पढ़ें

Prayagraj: डबल मर्डर से फिर दहला प्रयागराज, प्रॉपर्टी विवाद में दो लोगों की गोली मारकर हत्या, आरोपी अरेस्ट

UP News: यूपी में कानून व्यवस्था पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने की समीक्षा बैठक, बोले- लाउडस्पीकर के नियमों का हो पालन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget