एक्सप्लोरर

घर की छत से मारी गोली, हत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उड़े होश

Meerut News: मेरठ में घर के आंगन में युवक के कत्ल की वारदात ने पुलिस की भी नींद उड़ा दी थी. कैसे कोई घर की छत तक पहुंचा और युवक को गोली मारकर फरार हो गया. किसी को भनक तक नहीं लगी.

Meerut News: यूपी के मेरठ में कत्ल की एक ऐसी कहानी लिखी गई कि जिसे सुनकर किसी का भी कलेजा कांप उठेगा. जिसने बचपन में उंगली पकड़कर चलना सिखाया था उन्होंने हाथों ने जान ले ली. कत्ल की वजह भी ऐसी कि हर कोई हैरान रह गया कि कैसे एक पिता अपने ही बेटे की जान ले सकता है. अपने बेटे के ही खून से उसके हाथ रंग गए. 

मामला मेरठ के रोहटा थाना इलाके के मिर्जापुर गांव का है. 12 सितंबर को घर में युवक प्रवेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. युवक के पिता नंद किशोर  ने शोर मचाया कि छत से किसी ने गोली चलाई है और मेरे बेटे की हत्या कर डाली. घर के आंगन में हुए इस कत्ल ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी. कैसे कोई घर की छत तक पहुंचा और उसकी जान लेकर चला गया. 

पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से मिला सुराग
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आसपास के लोगों से भी पूछताछ की लेकिन कत्ल की ये गुत्थी सुलझने के बजाय उलझती ही जा रही थी. कातिल इतना शातिर था कि उसने कोई सुराग नहीं छोड़ा और बड़ी प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम दिया. 

युवक प्रवेश कुमार के कत्ल का खुलासा करना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था, लेकिन जब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट सामने आई तो पुलिस भी हैरान रह गई, पता चला कि गोली बेहद पास से मारी गई थी. इसके बाद पुलिस ने कातिल को गांव में ढूंढने के बजाय घर में ही ढूंढने की तैयारी कर की. सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो तस्वीर और साफ हो गई. पुलिस के लिए यकीन करना मुश्किल हो रहा था, लेकिन सुबूत जहां इशारा कर रहे थे वहां पुलिस को कदम बढ़ाने ही पड़े और आखिरकार राजफाश हो गया. 

पिता ने खोला हत्या का राज
पुलिस का शक प्रवेश कुमार के पिता नंदकिशोर पर जाकर टिक गया. पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो वो टूट गए. उन्होंने बताया कि बेटे ने उनका जीना हराम कर रखा था. पुराना मकान बेचा था और उससे जो रकम आई उसे बेटा प्रवेश गलत तरीके से और गलत कामों में बर्बाद कर रहा था. कई बार विरोध किया तो मारने पीटने की नौबत तक आने को तैयार रहता था. ज्यादा बात बिगड़ी तो तमंचा तानकर गोली मारने की धमकी देने लगा था. 

पिता ने कहा कि उसके बाद उनके सामने कोई रास्ता नहीं बचा, जिसके बाद बेटे पर ही गोली चला दी और शोर मचाया कि छत की तरफ़ से गोली चलाई गई है. इस घटना का खुलासा करते हुए एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने कहा कि इस मामले में आरोपी नंद किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है. हत्या में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद हो गया है. पिता ने बेटे की हरकतों से तंग आकर इस वारदात को अंजाम दिया. खून से सने कपड़े और तमंचे को घर में ही छिपाया था, जिन्हें बरामद कर लिया गया है. 

Aligarh News: 'हिंदू लड़के से प्यार करती हूं..', मुस्लिम युवती ने सीएम से लगाई गुहार, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fatehpur News: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
फतेहपुर: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
Aligarh News: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार
अलीगढ़: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget