एक्सप्लोरर

लाल मुनिया प्रजाति की चिड़िया की तस्करी करने वालों पर एक्शन, वन विभाग ने दो को पकड़ा, पालने वालों पर होगी कार्रवाई

UP News: मेरठ में वन विभाग ने प्रतिबंधित लाल मुनिया प्रजाति की चिड़िया की तस्करी करने वालों दो लोगों को गिरफ्तार किया है. दोनों तस्करों के खिलाफ वन जीव संरक्षण अधिनियम के कार्रवाई की गई है.

Meerut News: मेरठ में चोरी छिपे प्रतिबंधित चिड़िया लाल मुनिया बेची का रही थी. जिसकी सूचना पर वन विभाग ने छापा मार कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है.आरोपियों से पूछताछ में वन विभाग को कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं. वन विभाग अब उन लोगों पर भी एक्शन की तैयारी कर रहा है जो इस प्रतिबंधित चिड़िया को पाल रहे हैं. हिरासत में लिये लोगों ने वन विभाग को उस जगह के बारे में जानकारी दी है जहां से वे लाल मुनिया खरीदते थे.

वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लालकुर्ती इलाके में राजन और राजा खान चोरी छिपे प्रतिबंधित लाल मुनिया चिड़िया बेच रहे हैं. इस पर लालकुर्ती थाना पुलिस को साथ लेकर वन विभाग की टीम ने छापा मारा तो अफरा तफरी मच गई. वन विभाग की टीम ने मौके से 27 लाल मुनिया चिड़िया बरामद की हैं. दोनों तस्करों के खिलाफ वन विभाग की टीम ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर 50-50 हजार का जुर्माना भी लगाया है.वन विभाग उन लोगों पर एक्शन लेने वाला है जहां से लाल मुनिया चिड़िया खरीदी थी.

प्रतिबंधित है लाल मुनिया प्रजाति की चिड़िया
लाल मुनिया चिड़िया पालना और रखना प्रतिबंधित है. ये चिड़िया आकार में काफी छोटी होती है, लेकिन देखने में बेहद खूबसूरत होती है. इसकी आवाज दिल को सुकून देने वाली होती है. मेरठ के मैदानी इलाकों में भी लाल मुनिया पाई जाती है. ये ज्यादातर ग्रासलैंड इलाकों में मिलती है. छोटी और खूबसूरत होने की वजह से लोग इसे पालते भी हैं, लेकिन शायद उन्हें नहीं पता कि इसे पालना वैध नहीं है क्योंकि ये प्रतिबंधित पक्षियों की श्रेणी में आती है.

जिला वन विभाग अधिकारी ( DFO) राजेश कुमार ने बताया कि जो लोग इस प्रतिबंधित चिड़िया को पाल रहें हैं अब उन पर भी एक्शन लेंगे. उन्होंने लोगों से अपील की है जिनके पास ये प्रतिबंधित लाल मुनिया चिड़िया है उसे वो वन विभाग को सरेंडर कर दें, नहीं तो एक्शन के लिए तैयार रहें. उन्होंने इसके लिए नंबर 01212641762 भी जारी किया और लोगों से इस नंबर पर सूचना देने और सहयोग की अपील की है.

ये भी पढ़ें: फिर वाराणसी आ रहे हैं पीएम नरेंद्र मोदी, बीते एक हफ्ते में है काशी का दूसरा दौरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
फतेहपुर: लालच में खोजकरक बाबा की मजार खोदी, लोगों में रोष
फतेहपुर: लालच में खोजकरक बाबा की मजार खोदी, लोगों में रोष
देहरादून: लेडी टीचर सुसाइड केस CB-CID को सौंपा गया
देहरादून: लेडी टीचर सुसाइड केस CB-CID को सौंपा गया
UP News: योगी सरकार का छात्रों को लेकर फैसला: इस विश्वविद्यालय में पीजी डिप्लोमा दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ी!
योगी सरकार का छात्रों को लेकर फैसला: इस विश्वविद्यालय में पीजी डिप्लोमा दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ी!

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget