एक्सप्लोरर

Meerut: मेरठ में दबंगों ने अनुसूचित जाति के बारातियों की पीटा, मारपीट में कई लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी

UP: सरधना के कालंदी गांव में राजपूत समाज के कुछ युवकों ने गांव में आई अनुसूचित जाति की बारात की पिटाई कर दी. इस घटना में दू्ल्हा सहित लगभग डेढ़ दर्जन बाराती घायल हुए हैं.

Meerut News: मेरठ के सरधना के कालंदी गांव में जातीय संघर्ष का मामला सामने आया है. राजपूत समाज के कुछ युवकों ने दबंगई दिखाते हुए गांव में आई अनुसूचित जाति की बारात की पिटाई कर दी. बारात में आए दूल्हा समेत लगभग डेढ़ दर्जन लोगों को पीटा गया जिनमें कई घायल हो गये. घटना के बाद शादी की रस्में बीच में छोड़कर पूरी बारात थाने पहुंच गई. पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं.

दरअसल कालंदी गांव में अनुसूचित समाज के सिपट्टर की बेटी सोनिया की शादी थी. बारात मुजफ्फरनगर के भूक्करहेड़ी से आई थी. दोपहर के समय चढ़त के दौरान बारात लड़की के घर से कुछ दूर थी, तभी विवाद शुरू हो गया. बताया गया है कि नशे में धुत कुछ युवक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर वहां पहुंचे और रास्ते पर भीड़ होने की वजह से भड़क गए. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया. आरोप है कि युवकों के समर्थन में आए कुछ युवकों ने लाठी डंडों से बारात पर हमला बोल दिया. इस हमले में दूल्हा और उसके रिश्तेदारों समेत दर्जन भर लोग घायल हुए हैं. घायलों में दूल्हे के चचेरे भाई गोविल की हालत गंभीर बताई गई है. इसके अलावा कई अन्य को भी सिर में चोट आई है.

बारातियों ने आरोपी युवको पर की कार्रवाई की मांग
मारपीट के बाद शादी की रस्मों को बीच में छोड़कर पूरी बारात थाने पहुंच गई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में दबिश भी दी, लेकिन तमाम आरोपी फरार मिले. पुलिस दूल्हा पक्ष को समझा बुझाकर शादी की रस्में पूरी कराने का प्रयास भी कर रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात राकेश कुमार मिश्र भी सरधना पहुंचे और पीड़ित पक्ष से मुलाकात कर जानकारी ली. अधिकारियों ने आरोपी युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया.

एसपी देहात राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि थाना क्षेत्र सरधना के कालंदी गांव में एक बारात आई हुई थी, कुछ युवकों के साथ बारातियों का विवाद हुआ, जिसमे एक व्यक्ति घायल हुआ है उसका प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया है और उसके बाद बारात संपन्न हुई है. आरोपियों की पहचान कर ली गई है, उनमें से दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, परिजनों की तरफ से जो तहरीर दी जाएगी उसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

ये भी पढ़ें: यूपी में अप्रैल-मई नहीं मार्च में ही रुला देगी गर्मी! इसी महीने से लू चलने की आशंका

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget