एक्सप्लोरर

Meerut: बदमाशों ने गार्डस को बंधक बनाया, कॉलोनी की पानी मोटर और ट्रांसफार्मर का सामान ले गए

मेरठ: बदमाश गोल्डन एवेन्यू कॉलोनी को निशाना बनाकर आराम से फरार हो गए. सुबह कॉलोनी के लोग उठे तो कुछ शक हुआ और देखा तो दोनों गार्डों के हाथ पांव बांध रखे थे और उन्हें फिर बंधन से मुक्त कराया गया.

Meerut Crime News: मेरठ में बदमाश एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहें हैं. देहात इलाके में तो बदमाश खुलकर खेल रहें हैं. हथियारों के बल पर कॉलोनी में घुसे बदमाशों ने गार्डों को बंधक बनाकर उनकी रायफल लूट ली. उनकी पिटाई भी की गई और फिर पूरी कॉलोनी में भी अपना कहर बरपाया. इस घटना से कॉलोनी के लोग डरे और सहमें हैं.

मामला मेरठ के देहात इलाके मवाना की गोल्ड एवेन्यू कॉलोनी का है. कॉलोनी की सुरक्षा में दो गार्ड तैनात किए गए हैं, एक का नाम मनोज और दूसरे का दीपक है. अचानक से कॉलोनी में दो बदमाश आते दिखते हैं, मनोज और दीपक कुछ समझ पाते उससे पहले ही दो और बदमाश हथियारों से लैस होकर पहुंच जाते हैं. दोनों को बंधक बना लिया जाता है. हथियारों के बल पर दोनों को डरा दिया जाता है कि बोले तो गोली मार देंगे. इसके बाद दोनों के हाथ पैर बांध दिए जाते हैं और आंखों पर पट्टी भी. इसके बाद दोनों को एक तरफ धक्का दे दिया जाता है और रायफल लूट ली जाती हैं.

ट्रांसफार्मर और मोटर भी चोरी
दोनों गार्डों को बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करना शुरू कर दिया. इसी के साथ ही पानी की मोटर भी खोलनी शुरू कर दी. सामने तो चार बदमाश थे, लेकिन ऐसा लगता है कि बदमाशों की तादात काफी रही होगी क्योंकि ट्रांसफार्मर का कीमती सामान चोरी करना और पानी की मोटर को खोलना और चोरी करना भी चंद बदमशों का काम नहीं है. बदमाश पूरे इत्मिनान से कॉलोनी में रहे और पूरी कॉलोनी को निशाना बनाते रहे. बदमाशों ने चूंकि पहले ही दोनों गार्ड मनोज और दीपक को बंधक बनाकर उनके हाथ पैर बांध दिए थे, इसलिए बदमाश आराम से कॉलोनी खंगालते रहे.

बदमाश गोल्डन एवेन्यू कॉलोनी को निशाना बनाकर आराम से फरार हो गए. सुबह कॉलोनी के लोग उठे तो कुछ शक हुआ और देखा तो दोनों गार्डों के हाथ पांव बांध रखे थे और उन्हें फिर बंधन से मुक्त कराया गया. तुरंत ही मवाना थाना पुलिस को सूचना दी गई. उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी. दोनों गार्ड घबराए और सहमे हुए थे. गार्ड मनोज ने बताया कि बदमाशों ने कनपटी पर पिस्टल लगा दी थी और दोनों को बंधक बना लिया था. इतना डर गए थे कि शोर भी नहीं मचा पाए.

मैनपुरी गोलीकांड में 23 साल बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला, 16 दोषियों को आजीवन कारावास

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी
मवाना थाना इलाके के मवाना की गोल्ड एवेन्यू कॉलोनी में हुई इस लूट की वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहें हैं. वहीं कॉलोनी के लोग भी डरे और सहमें हुए हैं कि बदमाश बेखौफ तरीके से आए और वारदात करके चले गए. इस मामले में एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि बदमाशों ने घटना की है और गार्डों को बंधकर बनाकर रायफल भी ले गए. हम सीसीटीवी खंगाल रहें हैं और कुछ क्लू मिले हैं, जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
लखनऊ: शिक्षक की कमी पर छात्रों में आक्रोश, सड़क किया जाम
लखनऊ: शिक्षक की कमी पर छात्रों में आक्रोश, सड़क किया जाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget