एक्सप्लोरर

मेरठ: अंधेरे में मना कान्हा का जन्मदिन, आधे शहर की बिजली रही गुल, अधिकारियों ने नहीं उठाए फोन

बिजली विभाग भले ही भी बड़े दावे करता हो लेकिन श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर उसके सभी दावे धरे के धरे रह गए. बिजली गुल हो जाने से सभी तैयारी धरी की धरी रह गई. अंधेरे में ही त्योहार मनाना पड़ा.

Meerut News: मेरठ में सोमवार को बारिश आई और आधे शहर की बिजली गुल कर गई, जिसकी वजह से श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार अंधेरे में मनाना पड़ा. बारिश और तेज हवाओं की वजह से कई जगह पेड़ गिर गए और खंभे टूट गए जिसकी वजह से बिजली गुल हो गई. लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी रोष है कि इतने बड़े त्यौहार पर भी बिजली नहीं दे पाए.

बारिश आफत की वजह से कई मंदिरों और घरों में बिजली गुल होने से मोबाइल फोन की रोशनी में कार्यक्रम और आरती करनी पड़ी. छोटे-छोटे बच्चे कार्यक्रम के लिए बड़ी तैयारी करके आए थे, लेकिन बिजली गुल होने से सिस्टम ही नहीं चल पाए और सभी को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. मंदिरों में कलाकार भजन गा रहे थे और फिर आरती भी मोबाइल फोन की रोशनी में की. मोरी पाड़ा शुक्लो के चौक के हरिद्वारी महादेव मंदिर में बड़ा कार्यक्रम होता है लेकिन पूरा धार्मिक आयोजन मोबाइल की रोशनी में हुआ.

बारिश से मौसम सुहावना
पूरा देश श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मना रहा था, लेकिन मेरठ वासियों को अंधेरे में मनाना पड़ा. बारिश से मौसम सुहावना तो हो गया लेकिन मेरठ में अंधेरा भी छा गया. शहर के ज्यादातर इलाकों में बारिश आफत लेकर आई. लोगों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बड़ी तैयारी कर रखी थी, लेकिन बिजली गुल हो जाने से सभी तैयारी धरी की धरी रह गई और लोगों को मजबूरी में अंधेरे में ही त्योहार मनाना पड़ा.

बिजली विभाग भले ही भी बड़े दावे करता हो लेकिन श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर उसके सभी दावे धरे के धरे रह गए. मेडिकल से लेडीज पार्क बिजली उपकेंद्र पर आ वाली लाइन में फाल्ट हो गया, इसकी वजह से बुढ़ाना गेट, मोरी पाड़ा शुक्लों का चौक, मोहनपुरी और हापुड रोड इलाके की बिजली गुल हो गई. गंगानगर से आ रही 33 केवी लाइन में पेड़ गिरने से न्यू सूरजकुंड उपकेंद्र और फाजलपुर में पेड़ गिरने से एक फीडर बंद हो गया, जिसकी वजह से बिजली गुल हो गई. यही हाल कई अन्य इलाकों में भी रहा.

अखिलेश यादव, मायावती, राजभर और चंद्रशेखर... रास्ते अलग, मंजिल एक, यूपी में दिखेगी नई सियासी तस्वीर?

अधिकारियों ने नहीं उठाए फोन
पीवीवीएनएल एमडी ईशा दुहन के सख्त निर्देश हैं कि बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपभोक्ताओं के फोन जरूर उठाएं, लेकिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे महापर्व पर बिजली गुल होने से परेशान उपभोक्ता बिजली विभाग के अधिकारियों के फोन मिलाते रहे लेकिन फोन ही नहीं उठे. एक दो जगह जरूर फोन उठे, लेकिन बाकी ज्यादातर कर्मचारियों ने फोन नहीं उठाया. इसको लेकर लोगों में गुस्सा है. शहर का शायद ही कोई ऐसा इलाका होगा जहां पर अंधेरा ना छाया रहा हो और लोग गुस्से में ना हों.

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर घरों, मंदिरों और शहर में कई अन्य जगह बड़ी बड़ी झांकियां सजाई गई थी और भव्य कार्यक्रम किए गए थे. लेकिन पहले तो मूसलाधार बारिश और फिर बिजली कटौती से दिक्कत आ गई. मोहनपुरी के रहने वाले सिद्धार्थ, हापुड रोड के रहने वाले विकास, मोरी पाड़ा के रहने वाले दिनेश सक्सेना, बुढ़ाना गेट के रहने वाले पार्षद संदीप रेवड़ी ने बताया कि सभी तैयारियां धारी रह गई और बिजली अफसरों ने फोन नहीं उठाया. लोग कभी मंदिर तो कही बिजलीघर के चक्कर काटते रहे. रात तीन बजे कई इलाकों में बिजली आई, जबकि कई जगह अभी भी दिक्कत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: 'भगवान राम ने अखिलेश यादव को सूचना दी', सपा विधायक जय किशन साहू का बड़ा दावा
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: 'भगवान राम ने अखिलेश यादव को सूचना दी', सपा विधायक जय किशन साहू का बड़ा दावा
धामी सरकार ने खोला खजाना! सड़क, कुंभ-2027 और विकास योजनाओं के लिए 495 करोड़ मंजूर
धामी सरकार ने खोला खजाना! सड़क, कुंभ-2027 और विकास योजनाओं के लिए 495 करोड़ मंजूर
'...तो मेरा इंतजार कर लेते', चंपत राय के साथ धोखा हुआ? SIT को दिए बयान से मिले संकेत
'...तो मेरा इंतजार कर लेते', चंपत राय के साथ धोखा हुआ? SIT को दिए बयान से मिले संकेत

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK protest: PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget