एक्सप्लोरर

50 हजार मांगे और 20 हजार में डील फाइनल, चाय की टपरी पर रिश्वत लेते धरे गए 'दरोगा जी'

Meerut News: भावनपुर थाने में तैनात दरोगा विक्रम सिंह का विवादों से पुराना नाता है. अब्दुल्लापुर के पूर्व पार्षद शौकत अली ने कुछ दिन पहले ही दरोगा विक्रम सिंह की शिकायत एसएसपी विपिन ताडा से की थी.

UP News: मेरठ में थाने के सामने ही रिश्वत लेने की दुकान चल रही थी, सुनकर चौक गए ना लेकिन हकीकत है. मेरठ में एक झूठे मुकदमें से युवक का नाम निकालने के लिए दरोगा जी ने 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग ली. रिश्वत लेने की जगह भी थाने के सामने ही फाइनल कर दी गई, लेकिन शायद पुलिस दरोगा इस बात से अंजान थे कि वो एक जाल में फंसने जा रहें हैं. जाल भी ऐसा बिछाया गया था कि उससे बचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन था, क्योंकि ये जाल था एंटी करप्शन का और पुलिस दरोगा उसमें फंस गए. एंटी करप्शन की टीम के हत्थे चढ़ते ही मुंह छिपाने लगे.

यह मामला मेरठ के भावनपुर थाना इलाके के अब्दुल्लापुर का है. यहां रहने वाले इमरान चौहान पर रंजिश के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था. मामले की जांच हुई तो पता चला कि जिस दिन वारदात हुई थी वहां इमरान चौहान था ही नहीं. जांच में सच सामने आने के बाद इमरान का नाम मुदकमें से निकाला जाना था. बस यही से इमरान को परेशान किया जाने लगा. आरोप है कि भावनपुर थाने में तैनात दरोगा विक्रम सिंह ने नाम निकालने की एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी. इमरान ने मना कर दिया कि मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं. बात आगे बढ़ते-बढ़ते 20 हजार रुपये तक आ गई और फिर 20 हजार में डील फाइनल हो गई.

इमरान का आरोप है कि लगातार दरोगा विक्रम सिंह उस पर पैसे देने का दबाव बना रहे थे. उसे खूब परेशान किया जा रहा था, कभी उसे थाने बुलाया जाता था तो कभी फोन पर ही परेशान किया जाता था. पीड़ित इमरान चौहान ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन में कर दी. दरोगा को रंगे हाथ पकड़ने का पूरा प्लान फाइनल कर लिया गया. 20 हजार रुपये लेकर इमरान थाने के लिए रवाना हो गया. आरोप है कि दरोगा विक्रम सिंह ने थाने के सामने चाय की टपर पर इमरान को बुला लिया. इमरान ने थाने के सामने चाय के खोके पर एप्लीकेशन और 20 हजार रुपये दरोगा विक्रम सिंह को दिए और उन्होंने जैसे ही जेब में रखे बस एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया.

थाने के सामने से चलता था दूसरा थाना 

भावनपुर थाने में तैनात दरोगा विक्रम सिंह का विवादों से पुराना नाता है. अब्दुल्लापुर के पूर्व पार्षद शौकत अली ने कुछ दिन पहले ही दरोगा विक्रम सिंह की शिकायत एसएसपी विपिन ताडा से की थी. आरोप लगाया था कि सट्टा माफिया को संरक्षण दिया जा रहा है। जुआ खेलने और चरस बेचने वालों पर कार्रवाई नहीं की जाती है. इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की गई थी. अब अचानक से ये मामला भी सामने आ गया कि 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने दरोगा विक्रम को रंगे हाथ दबोच लिया.

मेरठ के सिविल लाइंस थाने में मुकदमा कराया गया दर्ज 

मेरठ के भावनपुर थाना इलाके से दरोगा विक्रम को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ने के बाद टीम दरोगा विक्रम सिंह को लेकर सिविल लाइंस थाने पहुंची और यहां एंटी करप्शन की इंस्पेक्टर अर्चना चौधरी की तरफ से उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है. जिस वक्त आरोपी दरोगा विक्रम सिंह को थाने लाया गया तो वो मुंह छिपा रहा था और फिर अपने मुंह पर रूमाल भी बांध लिया. चर्चा है कि कई बड़ी डील भावनपुर थाने के सामने चाय की टपरी की गई थी. अब इस मामले की भी अब जांच की जा रही है.

ग्रीन और स्वच्छ कुंभ के आयोजन को लेकर किन्नर अखाड़े के संतों ने चलाया अभियान, दिलाया ये संकल्प

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget