एक्सप्लोरर

Crime News: विधानसभा चुनाव से पहले मेरठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध तमंचा फैक्ट्री का किया खुलासा, पांच गिरफ्तार

Crime News: यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इंचौली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियार बनाने वाले पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है.

Crime News: जैसे-जैसे यूपी के विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं. वैसे-वैसे ही पुलिस चुनाव में अवैध हथियारों की खपत रोकने के लिए मुस्तैद नजर आ रही है. इसी कड़ी में इंचौली पुलिस ने जंगल में चल रही अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा करते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है. बदमाशों के पास से भारी मात्रा में हथियार और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं.

तमंचा बनाने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार

सोमवार को सीओ सदर देहात पूनम सिरोही में पत्रकारों से बात करते हुए बदमाशों के इस गिरोह का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बिसौला गांव स्थित पिंकल की ट्यूबवेल पर छापा मारा. इस दौरान पुलिस ने ट्यूबवेल पर तमंचा बना रहे पिंकल पुत्र धनीराम सहित गांव के ही रहने वाले उसके साथी मौजीराम उर्फ मौजी, नेड़ू गांव निवासी सुल्तान, मुरादनगर के खिमावती गांव निवासी रिंकू और मोहित उर्फ कालू को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 315 और 12 बोर की दो मस्कट सहित भारी मात्रा में बने और अधबने तमंचे सहित हथियार बनाने के उपकरण और कच्चा माल बरामद किया गया है.

दिल्ली से लाते थे बदमाश कच्चा माल

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वो तमंचा बनाने के लिए कच्चा माल दिल्ली से खरीद कर लाते थे. जिसके बाद तमंचे बनाकर आसपास के इलाकों में सप्लाई करते थे. पुलिस के मुताबिक बदमाशों का एक साथी मोनू निवासी बिसौला फरार है जिसकी तलाश की जा रही है. पुलिस के मुताबिक पकड़े गए सभी बदमाशों का अच्छा खासा अपराधिक इतिहास है. फिलहाल सभी बदमाशों को जेल भेजा जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

Coronavirus in UP: वृंदावन में 5 और विदेशी महिलाएं हुई कोरोना पॉजिटिव, वेरिएंट की जांच के लिए लखनऊ भेजे गए सैंपल

Bihar Politics: हाथों में पोस्टर लिए नारेबाजी करती दिखीं राबड़ी देवी, नीतीश सरकार को बताया निकम्मा, शराबबंदी को लेकर कही बड़ी बात

 

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget