एक्सप्लोरर

पश्चिमी यूपी में चुनाव से पहले बढ़ी सियासी सरगर्मी, गुर्जर समाज ने की महापंचायत, बीजेपी से कर दी बड़ी मांग

UP Politics: पश्चिमी यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. मेरठ के किठौर में गुर्जर समाज ने महापंचायत की और गुर्जर प्रत्याशी के लिए टिकट मांगा.

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले तमाम दावेदार अपने-अपने सियासी समीकरण साधने में जुट गए हैं. इसी क्रम में मेरठ के किठौर में गुर्जर समाज की महापंचायत हुई, जिसमें इस बार बीजेपी से गुर्जर प्रत्याशी को टिकट दिए जाने की मांग की गई. ये पंचायत बीजेपी नेता देवे्द्र गुर्जर के नेतृत्व में आयोजित की गई है. 

किठौर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित गुर्जर महापंचायत में 46 गांवों से बड़ी संख्या में लोग जुटे. इस दौरान उन्होंने भाजपा नेता देवेंद्र गुर्जर को पगड़ी पहनाकर आगामी चुनाव का दावेदार घोषित किया. पंचायत में साफ कहा गया कि इस सीट पर बाहरी प्रत्याशी स्वीकार नहीं होगा. 

गुर्जर प्रत्याशी को टिकट देने की मांग

देवेंद्र गुर्जर ने दावा किया कि किठौर में मुस्लिमों के बाद गुर्जरों की सबसे बड़ी आबादी है. उन्होंने जातिगत समीकरण गिनाकर बीजेपी से टिकट की दावेदारी पेश की और ऐलान किया कि आगे सर्वसमाज की भी पंचायत होगी. उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज के लोग भाजपा पर भरोसा करते हैं और लंबे समय से बीजेपी के साथ चले आ रहे हैं. 

देवेंद्र गुर्जर ने उम्मीद जताई कि भाजपा इस बार चुनाव में उन्हें अपना प्रत्याशी बनाएगी. उन्होंने कहा कि हम सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है. समाज के पंच प्रमुखों के निर्देश पर वो इस बार किठौर विधानसभा से ही चुनाव लड़ेंगे और बीजेपी उन्हें टिकट देगी. 

पश्चिमी यूपी में गरमाया मामला

गौरतलब है कि वर्तमान में किठौर सीट पर सपा विधायक शाहिद मंज़ूर काबिज हैं. 2022 में उन्होंने भाजपा के सत्यवीर त्यागी को हराया था. अब भाजपा में टिकट की दावेदारी को लेकर रस्साकशी तेज़ हो चुकी है.

राजनीतिक जानकार मानते हैं कि मिशन 2027 की शुरुआत में ही वेस्ट यूपी में महापंचायतों का दौर चुनावी माहौल को गर्मा रहा है. आने वाले दिनों इस क्षेत्र की राजनीति में हलचल तेज हो सकती है, जिसका असर आगामी चुनावों में भी देखने को मिल रहा है. 

UP Politics: बीजेपी सांसद ने संजय निषाद पर बोला बड़ा सियासी हमला, कहा-'बेटों को सेट करने में...'

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget