एक्सप्लोरर

UP News: मेरठ में द्रोणाचार्य शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ, 1000 शूटर्स पल्हेड़ा शूटिंग रेंज में लगाएंगे निशाना

यूपी के मेरठ में 1000 से ज्यादा शूटर्स 13 मई तक पल्हेड़ा शूटिंग रेंज में निशाना लगाएंगे. वहीं इस इस फोर्थ द्रोणाचार्य शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ मेरठ के एसएसपी ने पिस्टल से निशाना लगाकर किया था.

Meerut News: इंटरनेशनल शूटर अभिनव बिंद्रा, शार्दुल विहान, सौरव चौधरी, गगन नारंग, मनु भाकर, विजय कुमार, विपिन राणा जैसा बनने का ख्वाब न जाने कितने शूटर्स देखते हैं इस मुकाम तक पहुंचने और खुद की अलग पहचान बनाने को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है. इसी मकसद और मिशन को लेकर मेरठ में शूटर्स का कुंभ लगा है. दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड सहित कई राज्यों के साथ कई शहरों से शूटर्स मेरठ में टारगेट पर निशाना लगाने पहुंचे हैं.

मेरठ में 1000 से ज्यादा शूटर्स 13 मई तक पल्हेड़ा शूटिंग रेंज में निशाना लगाएंगे. द्रोणाचार्य स्पोर्ट्स डेवलपमेंट सोसाइटी फोर्थ द्रोणाचार्य शूटिंग चैंपियनशिप करा रही है. दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड, राजस्थान से भी शूटर्स निशाना लगाने आए हैं. शूटिंग चैम्पियनशिप के दौरान 10 मीटर एयर राइफल, एयर पिस्टल, 25 मीटर स्पोर्ट्स, स्टैंडर्ड पिस्टल के अलावा 50 मीटर प्रोन और 50 मीटर थ्री पिस्टल इवेंट में टारगेट पर निशाना साधेंगे. कई शूटर्स की उम्र कम है लेकिन इनका हौसला बड़ी कहानी बयां कर रहा है. सभी का मकसद ओलंपिक का सफर तय करके देश के लिए गोल्ड जीतने का है.

 पिस्टल से निशाना लगाकर एसएसपी ने किया चैंपियनशिप का शुभारंभ
फोर्थ द्रोणाचार्य शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ करने मेरठ के एसएसपी रोहित सिंह सजवाण पहुंचे थे. पल्हेड़ा शूटिंग रेंज पर एसएसपी ने पिस्टल से टारगेट पर निशाना लगाकर चैंपियनशिप का शुभारंभ किया. एसएसपी ने कहा कि मेरठ और आसपास के इलाकों में टेलेंट की कमी नहीं है बस जरूरत उसे परखने और निखारने की है और द्रोणाचार्य स्पोर्ट्स डेवलपमेंट सोसाइटी शूटर्स को मुकाम तक पहुंचाने का काम कर रही है. एसएसपी ने कहा कि इस तरह की चैंपियनशिप बेहद जरूरी हैं क्योंकि शूटर्स का हौंसला बढ़ता है.

'एमडीआरए शूटर्स को पहुंचा रही मुकाम तक'
मेरठ के मंच से दुनिया के आसमान पर शूटर्स को पहुंचाने के लिए पिछले चार सालों से द्रोणाचार्य शूटिंग चैंपियनशिप कराई जा रही है. मेरठ डिस्ट्रिक्ट रायफल एसोसिएशन के संयुक्त सचिव रोमी शिव ने बताया कि पलहेडा शूटिंग रेंज से शार्दुल विहान,  ईशान खान, आदिल खान, पार्थ राणा, बुलबुल सागर कई इंटरनेशनल और नेशनल शूटर्स मुकाम पर पहुंचे हैं और उनका मकसद है कि टैलेंट को आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके. वहीं एमडीआरए के सदस्य अरुण सिंह ने बताया कि हमारी हमेशा कोशिश है कि शूटर्स को बड़ा प्लेटफार्म मुहैया कराया जाए, वहीं इंटरनेशनल शूटर शार्दुल विहान के पिता दीपक विहान ने बताया कि उनके बेटे को जो मुकाम मिला वो पलहेड़ा शूटिंग रेंज की ही बदौलत है.

ये भी पढ़ें: चुनाव के बीच यूपी रोडवेज की बसों में होगा बड़ा बदलाव, योगी सरकार ने लिया अहम फैसला

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
बस्ती के 'अद्भुत बाबू' की चर्चा, एक साथ दो जिलों में कर रहा नौकरी
बस्ती के 'अद्भुत बाबू' की चर्चा, एक साथ दो जिलों में कर रहा नौकरी
उत्तराखंड: डाक विभाग में 61 भर्तियां, 58 के हाई स्कूल में 100% नंबर
उत्तराखंड: डाक विभाग में 61 भर्तियां, 58 के हाई स्कूल में 100% नंबर
जालौन में शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी, 3 गिरफ्तार
जालौन में शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी, 3 गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget