एक्सप्लोरर

Meerut News: पूर्व सासंद शाहिद अखलाक का बेटा दानिश रेप के आरोप में गिरफ्तार, होटल में बनाई थी अश्लील वीडियो

Meerut Rape Case: पूर्व सांसद के बेटे दानिश ने खुद को अविवाहित बताकर उससे दोस्ती की और पीड़िता को बताया कि वो पूर्व सांसद का बेटा है. इसके बाद उसे झांसा देकर मेरठ बुला लिया.

Meerut News: मेरठ के पूर्व मेयर व पूर्व बसपा सांसद शाहिद अखलाक के बेटे दानिश अखलाक को रेप मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग भी लगे हैं. इसके साथ ही आरोपी के फोन से भी कई अहम सबूत मिलने की बात सामने आ रहा है. आरोप है कि दानिश ने दिल्ली की लड़की से खुद को अविवाहित बताकर पहचान बढ़ाई और फिर उसे मेरठ लाकर रेप की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है. 

खबर के मुताबिक पीड़िता दिल्ली की छात्रा है. आरोपी दानिश ने खुद को अविवाहित बताकर उससे दोस्ती की और उसे बताया कि वो पूर्व सांसद का बेटा है. पहले वो छात्रा से मिलने दिल्ली गया, जहां हौज खास में दोनों की मुलाकात हुई, छात्रा को जब उसपर भरोसा हो गया तो उसने छात्रा को मेरठ बुलाया और उसे दिल्ली देहरादून हाईवे पर स्थित होटल क्रोम में ले गया. यहां पर एक कमरे में उसने शराब पी और फिर छात्रा से रेप की वारदात को अंजाम दिया. 

जानकारी के मुताबिक आरोपी दानिश अखलाक ने पीड़िता को भरोसा दिलाया कि वो उसका साथ कभी नहीं छोड़ेगा और शादी का झांसा भी दिया. इस बीच उसने छात्रा का अश्लील वीडियो भी बना लिया. पीड़िता की तहरीर पर शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज कर ली गई है. इस घटना के सामने आने के बाद हिन्दू संगठनों में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है. 

पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस प्रशासन ने आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया है. सूत्रों के मुताबिक आरोपी से पूछताछ में पुलिस के हाथ कई अहम सुराग भी लगे हैं. पुलिस ने उसके मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और सबूत जुटाने की कोशिश कर रही है. शाहिद अखलाक मेरठ से पूर्व सांसद और पूर्व मेयर भी रहे हैं. 

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर मामले में आई आरोपी तृप्ता त्यागी की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget