एक्सप्लोरर

मेरठ की गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग, आस-पास के इलाके में मची अफरा-तफरी

Meerut Fire: इस घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं. जिस गोदाम में आग लगी थी उसके बगल के दूसरे गोदाम में केमिकल के ड्रम मौजूद थे. 

UP News: मेरठ में गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का माल जलकर स्वाहा हो गया. देखते ही देखते फैक्ट्री आग का गोला बन गई. आग इतनी भीषण थी कि आग बुझाने के सारे इंतजाम नाकाफी हो गए. गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा तफरी मच गई. आग इतनी भीषण थी कि लाखों का माल पलक झपकते ही स्वाह हो गया.

मेरठ के परतापुर थाना इलाके में गगोल रोड पर अमौर इंटरनेशनल नाम से गद्दा फैक्ट्री है. शॉर्ट सर्किट की वजह से एक चिंगारी उठी और उसके बाद आग फैलनी शुरू हो गई. फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर शोर मचाते हुए बाहर की तरफ भागने लगे. कोई कुछ समझ पाता इससे पहले आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, आग लग गई है का शोर गूंजने लगा. आसपास से लोग भी मौके की तरफ दौड़ पड़े. किसी को समझ नहीं आ रहा था कि अभी हल्की सी चिंगारी उठी थी और पल में ही शोले भड़क उठे.

गगोल रोड पर जिस गद्दे की फैक्ट्री में आग लगी उसके दो गोदाम हैं. आग जिस गोदाम में लगी उसके पास दूसरे गोदाम में कैमिकल के ड्रम मौजूद थे. सभी को डर सता रहा था कि यदि ये आग फैलकर पास के गोदाम में पहुंच गई तो कैमिकल के ड्रम फटने से आग और भयावह हो सकती है. सभी का फोकस इस बात पर था कि पास के गोदाम को बचा लिया जाए. फैक्ट्री के कर्मचारी पल पल की जानकारी दे रहे थे. सभी घबराए हुए थे कि फैक्ट्री में कोई मजदूर ना रह गया हो, दूसरी घबराहट इस बात को लेकर थी कि आग कहीं उस गोदाम में ना पहुंच जाए जहां कैमिकल के ड्रम मौजूद हैं.

जिस वक्त फैक्ट्री में आग लगी उस समय शाम का वक्त था. आग इतनी भीषण थी कि काले धुएं के गुब्बार और आग की लपटे कई किलोमीटर दूर से देखी जा रही थी. लोग अपने घरों की छत पर आ गए, कुछ ही देर में जहां आग लगी थी वहां लोगों का हुजूम उमड़ आया. हर कोई मौके पर पहुंचना चाहता था, लोगों की इतनी भीड़ मौके पर जमा हो गई कि लोगों को पास से हटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. हर तरफ मेरठ में इस गद्दा फैक्ट्री की आग की ही चर्चा होती रही.

मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां

परतापुर की अमौर फैक्ट्री में आग लगने की खबर जंगल में आग की तरफ फैल गई. परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और फिर दमकल विभाग की गाड़ियों को बुला लिया गया. फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां जितना पानी डाल रही थी आग उतनी ही भड़क रही थी. कई घंटे की मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया. आग तो बुझ गई थी लेकिन तपिश बड़ी दूर से महसूस की जा रही थी. इसलिए आग बुझाने के आबाद भी पानी डाला जाता रहा.

आग लगने के कारणों की होगी जांच, लापरवाही पर होगा एक्शन 

जिस अमौर इंटरनेशनल गद्दा फैक्ट्री में आग लगी वो फैक्ट्री मुकेश गुप्ता नाम के शख्स की बताई जा रही है. चीफ फायर ऑफिसर संतोष राय ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच कर रहें हैं. एनओसी थी या नहीं या ये फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी इसकी जांच की जा रही है. लापरवाही मिलेगी तो एक्शन होगा, फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है.

अवैध बूचड़खाने को लेकर CM योगी के विधायक सख्त, सपा बोली- 'सांप्रदायिक सौहार्द की नहीं जानकारी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर BJP का प्लान, बूथ स्तर से विधायक तक बनेगा रिपोर्ट कार्ड
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर BJP का प्लान, बूथ स्तर से विधायक तक बनेगा रिपोर्ट कार्ड
मेरठ में कांवड़ियों पर CM ने की पुष्पवर्षा तो संगीत सोम बोले- 'साफ संदेश है कि...'
मेरठ में कांवड़ियों पर CM ने की पुष्पवर्षा तो संगीत सोम बोले- 'साफ संदेश है कि...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget