एक्सप्लोरर

किसान यूनियन फिर दिखाएगा अपनी ताकत, MSP गारंटी कानून सहित इन मुद्दों पर रहेगा फोकस

UP News: भारतीय किसान यूनियन ने एक बार फिर किसानों की समस्याओं को लेकर हुंकार भरने की तैयारी कर ली है. नौ अगस्त को किसान ट्रैक्टरों का काफिला लेकर जिला मुख्यालयों पर कूच करेंगे.

Meerut News: भारतीय किसान यूनियन ने एक बार फिर किसानों की समस्याओं को लेकर हुंकार भरने की तैयारी कर ली है. संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान ट्रैक्टर तिरंगा सद्भावना यात्रा से भाकियू इस बार फिर आर पार की लड़ाई के मूड में हैं. भाकियू ने साफ कर दिया है कि सरकार से इस बार पूरा हिसाब किताब होगा. सरकार दावे तो खूब कर रही है लेकिन किसानों के लिए धरातल पर कुछ नहीं हो रहा है और किसान मुश्किल के दौर से गुजर रहा है.

भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले नौ अगस्त को किसान ट्रैक्टरों का काफिला लेकर जिला मुख्यालयों पर कूच करेंगे. इसके बाद किसान जिला मुख्यालयों पर ही धरना देकर बैठ जाएंगे. यहां किसान अपनी समस्याओं को लेकर हुंकार भरेंगे और ज्ञापन भी सौंपेंगे. भाकियू ने नई और पुरानी दोनों मांगों को इस किसान ट्रैक्टर तिरंगा सद्भावना यात्रा में शामिल करने का फैसला किया है. इसको लेकर तैयारी जोरों शोरों से की जा रही है और किसानों से आह्वान किया जा रहा है कि बड़ी संख्या में ट्रैक्टर लेकर इस ट्रैक्टर मार्च में शामिल हो.

पश्चिमी यूपी में दिखेगा तिरंगा यात्रा का बड़ा असर
किसान ट्रैक्टर तिरंगा सद्भावना यात्रा में किसानों के कई बड़े मुद्दे शामिल किए गए हैं. इसमें संयुक्त किसान मोर्चा के साथ किए गए आंदोलन की पुरानी मांगे भी शामिल हैं. एमएसपी गारंटी कानून, बिजली बिल विधेयक, सी टू प्लस 50 स्वामीनाथन रिपोर्ट, किसान आंदोलन में 750 किसानों की शहादत और परिवार को आर्थिक मदद और लखीमपुर खीरी के आरोपियों को कड़ी सजा शामिल है. इसी के साथ ही बाढ़ प्रभावित इलाकों में किसानों की बर्बाद हुई फसल का उचित मुआवजा, खसरा खतौनी के अंश गलत होने का मामला, बकाया गन्ना भुगतान, आवारा पशुओं की परेशानी, लखीमपुर खीरी, बिजनौर सहित कई जिलों में जंगली जानवरों से जनहानि पर उचित कदम उठाए जाने सहित कई मुद्दे शामिल रहेंगे.

किसान ट्रैक्टर तिरंगा सद्भावना यात्रा के नौ अगस्त को होने वाले इस आंदोलन का पश्चिमी यूपी में बड़ा असर दिखने को मिलेगा. मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, सहारनपुर, बिजनौर, मेरठ, हापुड, बुलंदशहर सहित कई जिलों में इस यात्रा का बड़ा असर रहेगा. किसान बड़ी संख्या में ट्रैक्टर लेकर जब सड़कों पर निकलेंगे और जिला मुख्यालयों तक जाएंगे तो इसकी वजह से यातायात व्यवस्था भी चरमरा सकती है. शहर के भीतरी इलाकों में पड़ने वाले जिला मुख्यालयों के आसपास के इलाकों में जाम भी लग सकता है.

मायावती के बयान से सहमत दिखे BJP सांसद, बोले- 'लोग चिल्लाते रहे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई'

मेरठ में कमिश्नरी पर घेराव करेगी भाकियू
संयुत्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सभी जिलों में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन होगा, लेकिन मेरठ में किसान कमिश्नरी घेरेंगे. भाकियू के मेरठ जिला अध्यक्ष अनुराग तोमर का कहना है कि हमने तो कुछ दिन पहले भी ज्ञापन दिया था और किसानों की समस्याओं से अवगत भी कराया था, लेकिन अनसुना कर दिया गया. किसान कमजोर नहीं है और अब नौ अगस्त को किसान अपनी ताकत दिखाकर अपने हक के लिए सड़कों पर उतरेगा.

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का कहना है कि किसानों के पास आंदोलन ही तो सबसे बड़ा हथियार है. सरकारें तानाशाही कर रही हैं. किसानों को उनका हक नहीं दिया जा रहा है.आश्वासन और सिर्फ आश्वासन मिल रहा है इसके बाद ही ये बड़ा फैसला लिया गया है. संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करके सरकार को चेताएंगे और बात नहीं बनी तो फिर रास्ते बहुत हैं और ट्रैक्टर किसी भी रास्ते पर चल देंगे. अब खामोश बैठने का वक्त चला गया है अब किसानों के हक के लिए लंबी लड़ाई लड़ने का वक्त आ गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget